रतन टाटा आखिरी समय तक रहे अकेले, खुद बताई थी अपनी प्रेम कहानी…यहां जानिए उनकी लव स्टोरी

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः Ratan Tata Death: रतन टाटा अब नहीं रहे, लेकिन उनकी जिंदगी करोड़ों लोगों के लिए एक मिसाल रही। दुनिया के गिने-चुने दौलतमंद शख्स होने के बाद भी वह आजीवन कुंआरे रहे। ऐसा नहीं है कि उन्होंने शादी नहीं करने की कसम ले रखी थी।

उनकी लाइफ में दो महिलाओं ने इंट्री भी ली थी, लेकिन ईश्वर ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। इन दोनों महिलाओं से उनकी शादी होते-होते रह गई तो फिर किसी तीसरी को आने का उन्होंने मौका नहीं दिया।

यूं टूटा दिल

उन दिनों को याद करते हुए रतन टाटा ने बताया था, “वह काफी अच्‍छा समय था- मौसम बहुत खूबसूरत था, मेरे पास अपनी गाड़ी थी और मुझे अपनी नौकरी से प्‍यार था।” लॉस एंजेलिस में रतन टाटा को प्‍यार हुआ और वो उस लड़की से शादी करने ही वाले थे कि उनकी दादी की तबियत खराब हो गई। उन्‍होंने वापस भारत जाने का फैसला किया।

रतन टाटा को लगा कि जिस लड़की को वो प्‍यार करते हैं, वह भी उनके साथ भारत चली जाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रतन टाटा के मुताबिक, “1962 की भारत-चीन लड़ाई के चलते उस लड़की के माता-पिता उसे भारत भेजने के पक्ष में नहीं थे और इस तरह उनका रिश्‍ता टूट गया।”

आखिर तक वो वक्त नहीं आया

सिमी ग्रेवाल  का रिलेशन रतन टाटा के साथ भी रहा। हालांकि, रतन टाटा ने खुद इसके बारे में कभी खुलकर चर्चा नहीं की। अलबत्ता एक्ट्रेस ने अपने उस रिश्ते पर खुल कर बात की थी। सिमी ग्रेवाल ने एक समय में रतन टाटा को डेट किया था। दोनों काफी सालों तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो नहीं पाया। एक बार जब रतन टाटा सिमी के टॉक शो में पहुंचे थे, तब भी उन्होंने कहा था कि उनकी शादी कई बार होते-होते रह गई है।

उस दौरान रतन टाटा ने ये भी कहा था कि वो कभी-कभी फैमिली नहीं होने के चलते अकेला फील करते हैं। सिमी ने तब कहा था, अब भी देर नहीं हुई, तब रतन टाटा ने भी कहा था…हां, देर कभी नहीं होती, लेकिन आखिर सांस तक रतन टाटा इस पर फैसला नहीं कर सके।

सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा के लिए लिखा पोस्ट

अगर रतन टाटा के निजी जीवन की बात करें तो एक वक्त था जब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को डेट कर रहे थे। सिमी ग्रेवाल ने एक पुराने इंटरव्यू में रतन टाटा के साथ रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी। अब रतन टाटा को याद करते हुए सिमी ने रतन टाटा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- वो कहते हैं आप चले गए हैं…तुम्हारे जाने का दुख सहन कर पाना बहुत मुश्किल है…बहुत मुश्किल…अलविदा मेरे दोस्त।

जब सिमी ने रतन टाटा को बताया था परफेक्शन

सिमी ग्रेवाल ने साल 2011 के एक इंटरव्यू में रतन टाटा संग रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी। उन्होंने कहा था कि रतन और मेरा रिश्ता काफी पुराना है। वो परफेक्शन हैं। उनमें हास्य की भावना है, वह विनम्र हैं और आदर्श सज्जन व्यक्ति हैं। पैसा कभी उनके लिए प्रेरक शक्ति नहीं रहा। वह भारत में इतने निश्चिंत नहीं होते हैं जितना विदेश में होते हैं।

यह भी पढ़ें- Ratan Tata: नहीं रहे रतन टाटा, टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed