बीजेपी का ‘मिशन हरियाणा’: धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी, बिप्लब कुमार देव होंगे सह प्रभारी, तीन और राज्यों के प्रभारी हुए नियुक्त

Dharmedra Pradhan Viplov Dev

बिप्लब कुमार देव और धर्मेंद्र प्रधान।

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में अक्टूबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के चुनाव के लिए केंद्रीय पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। जिसके तहत केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में 5 सीटें गवां चुकी बीजेपी ने अभी से हरियाणा के विधानसभा के रण को जीतने की तैयारी शुरू कर दी है।

4 प्रदेशों के चुनाव प्रभारी व चुनाव सह प्रभारी नियुक्त

सोमवार को जारी पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सहित 4 प्रदेशों के प्रदेश चुनाव प्रभारी व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड व जम्मू एवं कश्मीर के लिए संगठनात्मक नियुक्ति की गई हैं। महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। झारखंड के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के लिए केंद्रीय मंत्री प्रदेश जी किशन रेड्डी को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है।

विधानसभा चुनाव पर भाजपा का फोकस

पिछले 10 साल से हरियाणा की सत्ता में काबिज बीजेपी के लिए हरियाणा में लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। भाजपा को 2019 के चुनाव के मुकाबले 5 सीटों का नुकसान हो गया, जिसके बाद बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अलर्ट मोड पर आ गया है। अभी से विधानसभा चुनाव पर उसका फोकस शुरू हो गया है।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed