हिसार में भाजपा को झटका: निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर सहित कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, कही यह बात

अमित ग्रोवर व अन्य।
हिसार। Hisar News: हरियाणा में विधाानसभा चुनाव से टिकट हासिल करने के लिए नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में नेताओं का पार्टी छोड़ना और दूसरा दल ज्वाइन करना भी जारी है। इसी कड़ी में हिसार से भाजपा के निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री लोकेश अनेजा सहित कई कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा की। साथ ही अमित ग्रोवर ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव भी लड़ सकते हैं।
निर्दलीय चुनाव लड़ने पर दिया जोर
रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमित ग्रोवर ने कहा कि जब धरना देकर,अंगुली टेढ़ी करकया अधिकारियों के सिर पर खड़े होकर ही हमें करवाना है तो हमें भाजपा की क्या जरूरत है। भाजपा के सरकार में होने के बाद भी लोगों के काम नहीं रहे हैं। ऐसे ही काम होंगे तो हम निर्दलीय रहकर कार्य करवा सकते हैं। अमित ग्रोवर ने कहा कि 10 व 11 अगस्त को हिसार शहर में विकास ढूंढो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बस में जाएगी, जिसमें 40 से 50 लोगों का एक पैनल होगा। इसमें सभी वर्गों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ लोग होंगे। इन 2 दिनों में वह शहर में विकास को ढूंढने का कार्य करेंगे, जिसका दावा प्रदेश में करती है। भाजपा का दावा है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से विकास का पंख लग गए हैं, जबकि धरातल पर ऐसा दिखाई नहीं देता है।
इन लोगों ने छोड़ी पार्टी
अमित ग्रोवर-निवर्तमान पार्षद
सतीश तागरा- शक्ति केंद्र प्रमुख
सुरेश लाल-बूथ अध्यक्ष
पवन नागपाल- पन्ना प्रमुख
प्रेम गाबा-पन्ना प्रमुख
नवीन तागरा-पन्ना प्रमुख
आरती ठाकुर-पन्ना प्रमुख
बृजलाल नंदा-पन्ना प्रमुख
रामदास-पन्ना प्रमुख
रामस्वरूप-पन्ना प्रमुख
अर्जुन दास-पन्ना प्रमुख
कमलेश-पन्ना प्रमुख
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन