Sonipat News: कुंडली बार्डर पर लगे अवरोधक से राहगीर परेशान, रोजाना लग रहा जाम, नवीन जिंदल को भी झेलनी पड़ी परेशानी

नरेन्द्र सहारण, सोनीपत : Sonipat News: फरवरी में किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा बंद किए गए कुंडली बार्डर को अभी तक पूरा नहीं खोला गया है। पांच महीने से लोग रोजाना जाम में फंस रहे हैं। खासकर सुबह शाम लोगों को बार्डर पार करने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग जाता है। कई बार तो 40 से 50 मिनट भी लग जाती है। जिससे वाहन चालकों का अतिरिक्त समय और ईंधन खर्च होता है।
नवीन जिंदल ने समस्या को इंटरनेट मीडिया पर शेयर किए
बुधवार रात को कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल को भी इस समस्या को झेलना पड़ा। उन्होंने कुंडली बार्डर के ताजा हालात के वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किए और दिल्ली पुलिस व गृह मंत्रालय से राहगीरों की लंबित समस्या के समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाते समय मुझे सिंघु बार्डर पर चार में से दो लेन बंद होने के कारण फिर से गंभीर जाम की समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे असुविधा हो रही है। मेरे पिछले अनुरोध के बाद राजमार्ग की एक लेन खोलने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। हालांकि यह पर्याप्त नहीं है। मैं दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि वे सभी यात्रियों के लाभ के लिए इस लंबे समय से लंबित मुद्दे को तत्काल हल करें।
Another major issue is faced at Sonipat while going towards Delhi, where 2 out of 3 lanes are closed. This needs to be addressed urgently. People are facing severe traffic problems here, especially at night. pic.twitter.com/bewzxhhcgp
— Naveen Jindal (@MPNaveenJindal) July 10, 2024
तीन में से दो लेन बंद
दिल्ली की ओर जाते समय सोनीपत में एक और बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जहां तीन में से दो लेन बंद हैं। इसे तत्काल हल करने की आवश्यकता है। लोगों को यहां विशेष रूप से रात में यातायात की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने कुंडली बार्डर को सील कर दिया था। 14 दिन बाद 26 फरवरी को एक लेन खोली गई थी, लेकिन उसका ज्यादा फायदा नहीं मिला था। उसके बाद पूरी सर्विस लेन और मेन कैरिज वे की भी एक एक लेन खोली गई थी। लेकिन इससे समाधान नहीं हुआ है।
बैरिकेडिंग करने से कोई फायदा नहीं
कुंडली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि बार्डर पर बैरिकेडिंग करने का किसी को कोई फायदा नहीं हो रहा है। उल्टा सोनीपत और दिल्ली की इंडस्ट्री को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। छह महीने से हजारों फैक्ट्री मालिक बेहद परेशान हैं। किसी भी वक्त जाम लग जाता है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रमिक बार्डर पार करते हैं। हम दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध करके थक चुके हैं। उम्मीद है कि सांसद नवीन जिंदल के आग्रह पर कुछ समाधान हो सकेगा।
एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जगभूषण ने कहा कि कुंडली बार्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड्स रखे हुए है। हाईवे के मेन कैरिज वे से इन्हें हटवाने के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से कई बार आग्रह किया जा चुका है। हर बार सुरक्षा का हवाला दिया जाता है। हरियाणा से दिल्ली जाते समय दिल्ली सरकार का टोल प्लाजा भी है, जिसके कारण रात के समय भारी वाहनों के कारण भी जाम की स्थिति बन जाती है।
CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन