Sonipat News: सौतेला पिता एक साल तक बेटी से करता रहा दुष्कर्म, लापता होने पर मां को बताई करतूत
 
                नरेन्द्र सहारण , सोनीपत : Sonipat News: सदर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करते हुए सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोप है सौतेला पिता करीब एक साल से बेटी से दुष्कर्म व छेडख़ानी करता आ रहा है। वर्तमान में आरोपित घर से लापता है। जब किशोरी की मां ने उसकी तलाश का प्रयास किया तो बेटी ने मां को उसके साथ हुई ज्यादती के बारे में अवगत कराया। इस पर पीडि़ता ने सदर थाना में शिकायत दी है।
दूसरी शादी कर ली थी
मूलरूप से बिहार की रहने वाली महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र में किराए पर रहती हैं। उनके पास चार बच्चे है, जिसमें बड़ी बेटी 17 साल की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मौत हो गई थी। उन्होंने चार बच्चों के पालन-पोषण के लिए छह साल पहले उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। वह अपने दूसरे पति और चारों बच्चों के साथ रहने लगी।
आरोपित कई दिन से लापता
महिला ने आरोप लगाया कि दूसरे पति ने उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म व छेडख़ानी की है। आरोपित करीब एक साल से बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। अब आरोपित कई दिन से लापता है। जब वह उसकी तलाश का प्रयास कर रही थीं तो बेटी ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया।
महिला का आरोप है कि बेटी ने कहा कि उनका सौतेला पिता एक साल से दुष्कर्म व छेडख़ानी करता आ रहा था। आरोपित ने उनकी बेटी को इस बारे में किसी को बताने पर परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी दी थी, जिसके डर के चलते बेटी ने उन्हें भी कुछ नहीं बताया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश कर रही है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन

 
                                             
                                             
                                             
                                        