Priya Saroj: देशभर में फिर चर्चा का विषय बना मछलीशहर लोकसभा सीट, इस बार दर्ज होगा ये रिकार्ड

जौनपुर, बीएनएम न्यूज: मछलीशहर लोकसभा सीट (Machhalishahar Lok Sabha Seat) से लगातार दो चुनावों  में देशभर में चर्चा का केंद्र बना है। पिछले चुनाव में भाजपा के बीपी सरोज के कारण एक रिकार्ड दर्ज हुआ था, इस बार प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने एक दूसरा रिकार्ड कायम किया है।

2019 की लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा सांसद बीपी सरोज मात्र 182 वोटों से चुनाव जीते थे। बीपी सरोज सबसे कम मार्जिन से लोकसभा चुनाव जीतने का एक रिकार्ड कायम किए थे। चुनाव के बाद पूरे देश में मछलीशहर की चर्चा हो रही थी कि सबसे कम वोटो से जीतने वाले सांसद मछलीशहर लोकसभा से चुने गए हैं।

इस बार की बात करें तो समाजवादी पार्टी की प्रिया सरोज भी एक रिकार्ड कायम की है। इन्होंने इस बार सबसे कम उम्र की महिला सांसद होने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है। इन्होंने जीत दर्ज कर न सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में सांसद बनीं हैं, बल्कि मछलीशहर लोकसभा सीट की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल करते हुए इतिहास रचा है।

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज मछलीशहर के पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज की अविवाहित पुत्री हैं। वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव की मूल निवासी हैं। इन्होंने 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। उन्‍होंने नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की हैं।

सबसे कम उम्र के सांसद होंगे पुष्पेंद्र सरोज

वहीं, इस बार सबसे कम उम्र के सांसद की बात करें तो कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज हैं। पुष्पेंद्र भाजपा सांसद विनोद सोनकर को एक लाख तीन हजार 944 वोटों से हराकर सबसे युवा सांसद बन गए हैं।

पुष्पेंद्र देश के इतिहास में अब तक के सबसे युवा सांसद होंगे। चार जून 2024 को पुष्पेंद्र की उम्र 25 साल 03 महीने 03 दिन हो गई। अब तक ओडिशा के क्योंझर लोकसभा सीट से चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा महिला सांसद थीं। 25 साल 11 महीने की उम्र में चंद्राणी सांसद चुनी गईं थीं।

10 साल से जीत का इंतजार कर रही थी सपा

मछलीशहर लोकसभा सीट से 10 साल से जीत का इंतजार कर रही सपा को आखिरकार 2024 के चुनाव में कामयाबी मिली। इंडिया गठबंधन से सपा की प्रिया सरोज ने एनडीए के भाजपा के बीपी सरोज को करारी शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। ऐसे में इस सीट से साइकिल दिल्ली पहुंचेगी तो कमल मुरझा सा रहेगा।

प्रिया सरोज को 35067  मतों से मिली जीत

। मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज को कुल 449561 वोट मिले। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद बीपी सरोज को 35067 मतों से हराया। बीपी सरोज कुल 414494 मत मिले। वहीं दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को भी 156930 वोट मिल पाए।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed