आज का पंचांग और राहुकाल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 18, शक सम्वत् 1945 प्रथम (शुद्ध) श्रावण कृष्ण, सप्तमी, रविवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 25। जिल्हिजा 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 जुलाई सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

सप्तमी तिथि रात्रि 08 बजे तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग अपराह्न 02 बजकर 43 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तकl विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed