मुंबई में उद्धव गुट नेता पर फेसबुक LIVE में फायरिंग, अस्पताल में मौत, हमलावर ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

मुंबई, BNM News: Mumbai Crime महाराष्ट्र के ठाणे में भाजपा विधायक के गोलीकांड के बाद मुंबई में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकर पर साथ में बैठे युवक ने फायरिंग कर दी। इसमें घोषालकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक घोषालकर पर फायरिंग करने वाले मोरिस नाम के शख्स ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। अभिषेक घोषालकर के फेसबुक पर लाइव पर होने के कारण यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मुंबई में यह खौफनाक घटना दहिसर इलाके में हुई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अभिषेक घोषालकर पर गोलियां दागने वाले मोरिस का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उस पर कई केस दर्ज हाने की बात सामने आई है।

https://twitter.com/i/status/1755660557351272695

पूर्व विधायक के बेटे हैं अभिषेक

अभिषेक घोषालकर को मुंबई के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें बचाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। मुंबई में इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इससे पहले मुंबई से सटे ठाणे में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने थाने में शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग कर दी थी। अभिषेक घोषालकर शिवसेना यूबीटी नेता विनोद घोषालकर के बेटे हैं। पुलिस की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश देखने को मिला है। शिवसेना यूबीटी ने पर पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दहिसर, मुंबई गोलीबारी की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed