भीषण गर्मी और लू से झुलस रहा यूपी, आज भदोही में ‘रेड’ तो जौनपुर में ‘आरेंज’ अलर्ट; जानें कब से मिलेगी राहत

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः उत्तर प्रदेश की गर्मी अब रिकॉर्ड तोड़ रही है। रातें अब बहुत ज्यादा गर्म हो रही हैं। 30 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है। सोनभद्र और भदोही में शुक्रवार रात तापमान 35° सेल्सियस के पार कर गया। प्रयागराज में गर्मी ने 127 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां रात का यानी न्यूनतम पारा 34.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन में पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है। 18 जिलों में वार्म नाइट की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने आज भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज सहित 26 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अयोध्या, प्रतापगढ़, सोनभद्र सहित 33 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।  इससे पहले, शुक्रवार शाम को गाजियाबाद, आगरा और अलीगढ़ में धूलभरी आंधी के बाद जोरदार बारिश हुई थी।

यूपी में भीषण गर्मी से 26 लोगों की मौत

यूपी में भीषण गर्मी का आलम यह है कि शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हो गई। आसमान से आग बरसाती धूप, चढ़ता पारा, झुलसा देने वाली लू से प्रदेश को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी रही। इसके चलते बहराइच, बांदा, चित्रकूट और महोबा का एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पूर्वांचल के वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर और कुशीनगर में 21 लोगों की मौत हो गई।

भदोही में 20 तो प्रयागराज में टूटा 127 साल का रिकार्ड

भीषण गर्मी में  भदोही में 20 साल पहले रात का पार 34 डिग्री दर्ज किया था। शुक्रवार रात को यह रिकॉर्ड टूट गया। 35 डिग्री के पार चला गया। प्रयागराज में 1898 के बाद पहली बार जून में न्यूनतम पारा 34 डिग्री के पार पहुंचा। इससे पहले 16 जून 2019 को 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। अयोध्या में गर्मी ने 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 14 जून को पारा 44°C दर्ज किया गया। यानी 2012 में इस दिन इतनी गर्मी पड़ी थी। लखनऊ में 7 साल का रिकॉर्ड टूटा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 45.3 दर्ज किया गया। इससे पहले 2017 में 45.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

5 शहरों में पारा 45 के पारा

वाराणसी 45.9
बहराइच 45
सुल्तानपुर 45.4
फुरसतगंज 45.4
झांसी 45.6

यूपी में 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों यानी 19 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार की बात करें, तो प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 46.9 °C दर्ज किया गया। 46.2°C के साथ हमीरपुर दूसरे नंबर और 45.9°C के साथ वाराणसी तीसरे नंबर पर रहा।

22 जून को यूपी में एंट्री करेगा मानसून

यूपी में मानसून की एंट्री अपने समय से 2 दिन लेट यानी कि 22 जून को होगी। 14 दिनों से बंगाल में रुका मानसून अब बिहार में दस्तक दे चुका है। 7-8 दिन में मानसून यूपी के वाराणसी के रास्ते आ जाएगा। 27-28 जून तक पूरे यूपी में मानसून के बादल पहुंच जाएंगे।

मौसम विभाग जारी करता है 3 तरह के अलर्ट

मौसम विभाग तीन तरह के अलर्ट जारी करता है. इसमें येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट शामिल होते हैं। इन तीनों को अलग-अलग स्थिति में जारी किया जाता है और तीनों के ही अलग-अलग मायने होते हैं।

1-येलो अलर्ट

मौसम विभाग येलो अलर्ट चेतावनी के रूप में जारी करता है। इस अलर्ट का मुख्य मकसद लोगों को सतर्क करना होता है। लिहाजा, लोगों को अगर मौसम ज्यादा खराब होता है तो उसके लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही मौसम से जुड़ी जानकारी भी लेते रहना चाहिए।

2-ऑरेंज अलर्ट

वहीं, मौसम के खराब हो जाने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। इसके साथ ही इसका मतलब होता है कि आपको घर से बाहर देख कर निकलना चाहिए। किसी बहुत जरूरी काम को लेकर ही घर से सावधानी से निकलें।

3-रेड अलर्ट

मौसम विभाग तब जारी करता है। जब मौसम ज्यादा खराब होने से नुकसान की संभावना होती है। आसान शब्दों में समझा जाए तो भारी बारिश, तूफान, बादल फटने की स्थिति में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। साथ ही इसका मतलब होता है कि लोगों को जान-माल का नुकसान हो सकता है तो उन्हें उस स्थिति से निपटने के लिए सावधानी बरतने के साथ तैयार भी रहना चाहिए।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed