UP News: बंदरों ने किया हमला तो एलेक्सा ने बचाई मासूम बच्ची की जान, 13 साल की निकिता ने ऐसे दी कमांड

बस्ती, बीएनएम न्यूज। UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में तकनीक का इस्तेमाल से एक मासूम बच्ची की जान बच गई। शहर के आवास विकास कॉलोनी में 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। निकिता ने सूझबूझ से न केवल अपनी और मासूम की जान बचाई बल्कि तमाम बेटियों के लिए ऐसी मिसाल पेश की कि आधुनिक डिवाइस का सटीक इस्तेमाल करके किसी भी चुनौती से पार पाया जा सकता है। जो भी निकिता की इस होशियारी भरी बातों को सुन रहा है, वह दांतों तले अंगुलियां दबा ले रहा है।

घर में घुस आया बंदर

दरअसल, आवास विकास कॉलोनी में पार्क के पास स्थित बहन के घर गई निकिता 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर खेल रही थी। पहली मंजिल स्थित किचन के पास सोफे पर दोनों बैठे थे। घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे. तभी एक बंदर घर के अंदर घुस गया। वह किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा। अचानक अपने पास में बंदर को उत्पात मचाते देख दोनों बच्चियां घबरा गईं। 15 महीने की वामिका कुछ समझ नहीं पाई मगर डर कर मां-मां की आवाज लगाने लगी। वहीं बंदर को देख निकिता भी डर गई।

निकिता ने एलेक्सा को दिया ये कमांड

निकिता बताती है कि बंदर उन दोनों बच्चियों की तरफ कई बार दौड़ा, तभी उसकी नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और मानो उसके दिमाग की बत्ती जल गई। उसने बोला एलेक्सा (डिवाइस) कुत्ते की आवाज निकालो. वायस कमांड पाते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा। कुत्ता भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गया। परिवार के मुखिया पंकज ओझा बताते हैं कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है, इसके बारे में कभी सोचे भी नहीं था।

नियमित दिनचर्या में हो सकता है मददगार

बच्ची के पिता ने बताया कि एलेक्सा दिनचर्या को आसान बनाने में भी मददगार है। एलेक्सा सूचना तक पहुंचने और कम्पेटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए आपके व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है। यह आपके प्रश्नों का उत्तर दे सकता है। ट्रैफिक की जानकारी और किराने की लिस्ट तक बना सकता है। संगीत सुनाने में मदद कर सकता है। आपके लिए वीडियो प्ले कर सकता है। आप कहेंगे गुडनाइट तो यह कमरे की लाइट बंद कर सकता है। आपके मन मुताबिक मॉर्निंग अलार्म भी सेट कर सकता है।

बच्ची को लग सकता था करंट

 

दिसंबर 2021 में एलेक्सा ने एक 10 वर्षीय लड़की की जान खतरे में डाल दी थी, जब डिवाइस ने उसे दीवार में लगे प्लग को सिक्के से टच करना था। फोन चार्जर के खुले तार से पैसे को छूने की चुनौती दी थी। एलेक्सा में कहा कि चैलेंज बहुत आसान है। एलेक्सा ने बच्ची को फोन के चार्जर को पावर आउटलेट में लगभग आधा प्लग करने के लिए कहा और फिर आधे निकले भाग को सिक्के से टच करने को कहा था। जब लड़की की मां ने घटना साझा की, तो अमेजन ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “जैसे ही हमें इस त्रुटि के बारे में पता चला, हमने इसे ठीक करने के लिए त्वरित कार्रवाई की।” जाहिर तौर पर यदि बच्ची प्लग को सिक्के से टच करती तो उसे करंट लग सकता था। यही नहीं उसकी जान भी जोखिम में पड़ सकती थी. ऐसे में जब एलेक्सा के इस चैलेंज वाली कहानी का ट्वीट वायरल हुआ तो अमेजन ने तुंरत में इसमें सुधार किया।

Tags : Monkey Attack, Basti News, UP News, Alexa Use in Daily routine

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

You may have missed