सद्गुरु के आश्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और शंकर महादेवन ईशा महाशिवरात्रि 2024 की शोभा बढ़ाएंगे

कोयंबटूर, BNM News: तमिलनाडु में आदियोगी के प्रसिद्ध चेहरे के सामने ईशा महाशिवरात्रि ने, जिसे 14 करोड़ से ज्यादा लोग देखते हैं, देश में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित सालाना कार्यक्रम का स्थान अर्जित किया है। इस साल भी, रात भर चलने वाले उत्सव में सद्गुरु द्वारा निर्देशित गहन ध्यान, मधुर संगीत और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। इस विशाल उत्सव को 8 मार्च को शाम 6 बजे से 9 मार्च सुबह 6 बजे तक दुनियाभर में 22 भाषाओं में सद्गुरु के यूट्यूब चैनेल पर और मुख्य मीडिया नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। सद्गुरु, लाइव और ऑनलाइन दर्शकों को आधी रात में और ब्रह्म मुहूर्तम में शक्तिशाली ध्यान का मार्गदर्शन करेंगे, वे “शिव की भव्य रात” पर अपनी रीढ़ को सीधा रखने के महत्व पर जोर देते हैं।
“इस दिन का महत्व यह है कि मानव शरीर में ऊर्जा का उछाल होता है। इसलिए हम इस रात को जागते हुए, जागरूक रहकर, अपनी रीढ़ को सीधा रखकर बिताना चाहते हैं ताकि हम जो भी साधना कर रहे हैं, उसमें प्रकृति की ओर से भरपूर मदद मिले,” सद्गुरु कहते हैं।
On #Mahashivratri, there is a natural upsurge of energy in the human system. Whether one is Knowledgeable or Ignorant, a Saint or a Sinner, a Seer or a Rogue, by staying awake and alert, one can take steps towards Fulfilment on this night of Immense Possibilities. – Sg pic.twitter.com/lILWOsN09S
— Sadhguru (@SadhguruJV) February 18, 2023
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सितारों भरे इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और मंच पर शंकर महादेवन, गुरदास मान, पवनदीप राजन, राथिजित भट्टाचार्जी, महालिंगम, मूरालाल मारवाड़ा जैसे प्रसिद्ध कलाकारों और वी ब्रोढा, पैराडॉक्स, एमसी हीम, धारावी प्रोजेक्ट जैसे रैपर्स; फ्रेंच संगीतकारों, साउंड्स ऑफ ईशा, और ईशा संस्कृति की प्रस्तुतियां होंगी।
उत्सव की शुरुआत ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना से होगी, जो तत्वों को शुद्ध करने वाली एक शक्तिशाली योग प्रक्रिया है, इसके बाद लिंग भैरवी महायात्रा, सद्गुरु के प्रवचन, विस्फोटक ध्यान और शानदार आदियोगी दिव्य दर्शनम होगा, जो योग की उत्पत्ति को दर्शाने वाली एक शक्तिशाली दृश्य यात्रा है।
हाल के वर्षों में, ईशा महाशिवरात्रि उत्सव ने लगातार स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड तोड़े हैं। 2022 में, महाशिवरात्रि के लाइव स्ट्रीम ने सुपर बाउल और ग्रैमी दोनों के दर्शकों की संख्या को पार कर लिया। 2023 में, 14 करोड़ लाइव दर्शकों की संख्या के साथ, ईशा महाशिवरात्रि विश्व स्तर पर सबसे बड़े और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले आध्यात्मिक उत्सव के रूप में उभरा। 2024 में भारत में मल्टीप्लेक्सों की चेन पीवीआर आईनॉक्स के साथ जुड़कर यह उत्सव और भी भव्य होने का वादा करता है। पहली बार देश भर में चुनिंदा बड़ी स्क्रीनों पर 12 घंटे के उत्सव को लाइव स्ट्रीम करने के लिए ईशा महाशिवरात्रि उत्सव इतिहास रच रहा है।
इसे दुनिया भर के साधकों के लिए वास्तव में एक गहन, आध्यात्मिक अनुभव बनाने, और व्यक्ति की खुशहाली को बढ़ाने के लिए, रुद्राक्ष दीक्षा, इन द ग्रेस ऑफ योग कार्यक्रम, यक्ष महोत्सव, महा अन्नदानम, और महाशिवरात्रि और शिवांग साधना की पेशकश की जा रही है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन