Saptahik Rashifal 21 To 27 July 2024: इस सप्ताह इन राशि वालों की होगी तरक्की, जानें 12 राशियों का हाल

Saptahik Rashifal 21 To 27 July 2024: यह सप्ताह शुभ रहेगा या परेशानी भरा। अगर आप जानना चाहते है तो पढ़ें सप्ताहिक राशिफल –

मेष राशि

 

व्यवसाय में आप अपने हिसाब किताब को पारदर्शी रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको लाभ दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। मित्रों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको कोई मुश्किल कार्य आता है तो आप उसमें आगे बढ़ने का मौका पा सकते हैं। आप अपनी क्षमता पर विश्वास रखें और अपने व्यापार को निष्ठावान तरीके से करें । संतान की उन्नति से आपको गर्व की अनुभूति होगी। आप घर का रिनोवेशन भी करवा सकते है। सोमवार से गुरुवार तक का समय उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि घर का कोई सामान चोरी हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अपने लिवर का ध्यान रखें शरीर में पानी की कमी न होने दे और अपने आराम का पूरा ध्यान रखें। धन को लेकर किसी भी वाद विवाद से बचे। सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। किसी के सामने खुलकर उसका विरोध ना करें।
आप प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं आपको लाभ मिलेगा।
आपके आराध्य भगवान श्री हनुमान जी हैं और भाग्यशाली रंग लाल है।

वृषभ राशि

 

आपका दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा। आपके मित भाषण से आपको शानदार लाभ मिलेगा। नव दंपति को संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रणय जीवन में सफलता मिलेगी। कैरियर में नई अवसर मिलेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सगे संबंधियों से मिलजुल कर बना कर रखें। जब भी आप निर्णय लें तो व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। नया वाहन क्रय कर सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी से आपको जाब का अवसर मिल सकता है। कारोबारी को लाभ मिलेगा। इस राशि वालों को डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो सकती है, गर्मी से बचाव करें। पड़ोसियों से किसी भी कहा सुनी से बचे। अपने क्रोध पर काबू पाए। विपरीत लिंगी मित्रों से अच्छा व्यवहार करें। गलत संगत से दूर रहे। यदि बुजुर्गों से अवहेलना मिले तो परेशान ना हो। शनिवार को विशेष रूप से सावधान रहे।
प्रतिदिन रुद्राक्ष का पाठ करें। आपकी आराध्य देवी श्री दुर्गा मां है और भाग्यशाली रंग सफेद है ।

मिथुन राशि

 

युवा जातकों को नई नौकरी के लिए इंटरव्यू का मौका मिल सकता है। आपने यदि कुछ सोचा है तो आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। बुध की उत्तम स्थिति आपके व्यापार को बढ़ोतरी देगी। भाई बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करें, आपको लाभ मिलेगा। कार्य के प्रति समर्पण भाव रखें। मंगलवार और गुरुवार शुभ दिन सिद्ध होने वाले हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को निजी बातों में और मामलों में न घुसने दे। बदलते मौसम के कारण आपको खांसी और जुकाम हो सकता है। सर दर्द माइग्रेन आपकी कार्यक्षमता पर प्रभाव डाल सकते हैं। अपने बड़ों से विचार विमर्श आपको लाभ देगा। परन्तु बिना मांगे सलाह देने से बचे। रविवार सोमवार और बुधवार को सावधानी बरते।
इस सप्ताह आप शिवजी को नित्य सात बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं ।
आपके आराध्य भगवान गणेश जी हैं और भाग्यशाली रंग पीला है।

कर्क राशि

 

यह पूरा सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है‌ मानसिक रूप से भी आप आराम महसूस करेंगे। आप अपने काम को अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। सामाजिक कार्य करने की आपकी इच्छा जागृत होगी। आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है और पहले की गई किसी मेहनत का सुखद परिणाम भी इस सप्ताह मिलेगा। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। रविवार सोमवार और शनिवार का दिन शुभ रहेगा। इस सप्ताह आप सावधानी बढ़ते कि किसी को भी अपने राज की बातें ना बताएं। आपकी किसी के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ गई हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें। आपका प्रयास सफल होगा। आप किसी पर अपनी बातों को मनवाने के लिए दबाव न बनाएं। बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
इस सप्ताह किसी भी परेशानी से बचने के लिए आप श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल लंगोट और सिंदूर चढ़ाएं।
आपके आराध्य भगवान शिवजी होंगे और भाग्यशाली रंग होगा दूधिया।

सिंह राशि

 

सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। यदि आपके अधीनस्थ कोई कर्मचारी है तो वह आपके प्रति निष्ठावान रहेगा। आपकी इस सप्ताह महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं, उन पर लगाम लगाएं। विवाहित जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको धन कमाने का अवसर मिलेगा परंतु सतर्कता जरूर बरते। आपको शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। मंगलवार बुधवार और शनिवार विशेष शुभ दिन सिद्ध होंगे। सावधानी के तौर पर व्यवसाय और नौकरी दोनों ही जगह किसी भी तरह के दबाव से आप अपने आप को बचाएं। सप्ताह की शुरुआत काफी धीमी हो सकती है। हो सकता है कोई काम आपके मन के अनुसार ना हो, लेकिन आप धैर्य बरते, आप कोई ना कोई रास्ता अवश्य खोज लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस सप्ताह आपके हाथों पैरों में जलन हो सकती है। उच्च अधिकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई मुश्किल काम सौंप सकते हैं। इस सप्ताह परेशानी से बचने के लिए जल में गंगाजल की एक दो बूंद मिलाकर और दो-चार दाने तिल डालकर नहाए। इस सप्ताह आपके आराध्य भगवान होंगे श्री विष्णु नारायण और भाग्यशाली रंग होगा सुनहरा।

कन्या राशि

 

इस सप्ताह आप भोग विलास को ज्यादा तरजीह देंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। इस सप्ताह एक और अच्छी बात होने जा रही है कि आपका कोई पुराना या जीर्ण रोग समाप्त हो जाए। आप कोई नया व्यवसाय भी शुरू करने की सोच सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ग्रह स्थितियां नौकरी बदलने के लिए भी प्रेरित कर सकती हैं। धार्मिक यात्रा को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। संपत्ति की खरीद बेच भी लाभ दिलाने की ओर इशारा कर रही है। शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी। इस सप्ताह आप जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। बच्चों को अनुशासित रहने की ट्रेनिंग अवश्य दें। व्यर्थ के खर्चों से बच्चे पेट संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें। तला-भुना और अभक्ष्य भोजन से बचे। मंगलवार और बुधवार को आपके काम बिगड़ सकते हैं। विशेष सावधानी रखें। टालमटोल की प्रवृत्ति से बचे। समाधान के रूप में इस सप्ताह सूर्य देव को नित्य अर्घ अर्पित करें। इस सप्ताह आपके आराध्य भगवान होंगे श्री गणेश जी और भाग्यशाली रंग होगा हरा।

तुला राशि

 

आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन काफी संतोषप्रद रहेगा। उधार धन के लेनदेन से आपको नुकसान हो सकता है। कानूनी जटिलताओं के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है। शिक्षा संबंधी रूकावटों से परेशानी हो सकती है। जिससे आप मदद की उम्मीद रखेंगे, वह आड़े वक्त पर आपको धोखा दे सकता है।

आप इस सप्ताह इसका विशेष ध्यान रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। आपकी समस्याओं का काफी हद तक समाधान मिलेगा। आपके आराध्य देवी होंगी श्री दुर्गा मां और भाग्यशाली रंग होगा सफेद।

वृश्चिक राशि

 

आपका व्यवसाय इस सप्ताह काफी अच्छा चलेगा। परिवार में कोई शुभ मंगल आयोजन हो सकता है। पूरा सप्ताह शुभ समाचारों से भरा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप बिना वजह के खर्चों से बचे। विद्यार्थियों को मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद यदि हैं तो इस सप्ताह आप उन्हें दूर करने का प्रयास करें, सफलता मिलने के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। इस सप्ताह सावधानी के तौर पर अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। सूझबूझ में कमी के कारण बात बिगड़ भी सकती है। अनमने ढंग से कोई काम ना करें। नेत्र पीड़ा आपको परेशान कर सकती है। जोखिम भरे निवेश से इस सप्ताह बचे। पुरानी नकारात्मक बातों को मन में ना आने दे। इस सप्ताह आपको धैर्य रखना बहुत जरूरी है।

इस सप्ताह आप रुद्राक्ष की माला से ओम नमः शिवाय का जाप करें।
आपके आराध्य भगवान है श्री हनुमान जी और भाग्यशाली रंग है लाल।

धनु राशि

 

आपकी लोकप्रियता द्वारा और मार्केटिंग तकनीक में सही शब्दों के चयन से शानदार लाभ होगा। कुछ बड़े और ठोस निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। धन आगमन के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। आपको कुछ उपहार भी मिल सकते हैं। सुख साधनों में वृद्धि होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद से आपके कई काम सुधर जाएंगे। अपने स्वास्थ्य पर आपको खर्च करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा के योग भी बना रहे हैं। संतान के कैरियर में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। इस सप्ताह मन में व्यर्थ की चिंता रह सकती हैं। वायु विकार के कारण टांगों में दर्द हो सकता है। ठंडा खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन न करें। व्यावसायिक गतिविधि थोड़ी धीमी भी हो तब भी आप धैर्य रखें।

समाधान के लिए आप गरीबों को भोजन दान करें। शिवलिंग पर तिल मिश्रित जल अर्पित करें।
इस सप्ताह आपके आराध्य भगवान होंगे विष्णु नारायण और भाग्यशाली रंग होगा पीला।

मकर राशि

 

इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस हो सकता है। लाभ कमाने के नए-नए अवसर मिलेंगे। रविवार सोमवार विशेष रूप से अच्छा रहने वाला है। जोखिम भरा निवेश आपको लाभकारी रहेगा, परंतु सतर्कता अवश्य बरते। काम का बोझ अधिक रहेगा। लोग आपके ऊपर अपने विचारों को लादने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको किसी के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। मंगलवार और बुधवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।

गाय को हरी घास खिलाने से आपको लाभ होगा।
आपके आराध्य भगवान होंगे श्री शिव जी और आसमानी रंग आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि

 

इस सप्ताह आप परिस्थितियों का सही तरह से आकलन करें। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बौद्धिक सूझबूझ भी बढ़ेगी। आपको नजदीकी संबंधों का लाभ भी मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। आप समय का सदुपयोग ठीक ढंग से करें। कार्य क्षमता का कुशल उपयोग करें। आपको यह सप्ताह सुख देगा परंतु ध्यान रखें दूसरों पर अधिक निर्भरता आपको नुकसान देगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। रविवार और शनिवार का दिन थोड़े हानि प्रद रहेंगे। विशेष रूप से सतर्क रहें।

हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ इस सप्ताह आपको परेशानियों से बचाने में मदद करेगा।
आपके आराध्य भगवान होंगे रूद्र स्वरूप में शिवजी और भाग्यशाली रंग होगा आसमानी।

मीन राशि

 

इस सप्ताह आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। धन के निवेश को लेकर नई योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा आपको मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। मंगलवार से शनिवार का समय अच्छा रहेगा। विदेश से आपको जॉब के नए अवसर आ सकते हैं। परिवार में अशांति का भाव पनप सकता है। पुराना कर्ज लौटना पड़ सकता है। स्वजनों से

थोड़े मतभेद हो सकते हैं। इन सब पर विशेष ध्यान दें। प्रतिदिन शिवजी की कपूर से आरती करें।
आपके आराध्य भगवान इस सप्ताह होंगे श्री विष्णु नारायण और भाग्यशाली रंग होगा पीला।
कल्याण मस्तु

(ज्योतिष आचार्य कमल जैन)

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed