Weekly Horoscope 23 to 29 June 2024: यह सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, इनकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानें 12 राशियों का हाल

Weekly Horoscope 23 to 29 June 2024: सप्ताह के आरंभ में आषाढ़ मास शुरू हो रहा है, जिसमें आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया एवं चतुर्थी तिथि का क्षय हो गया है। इस प्रकार यह पक्ष 13 दिन का होगा। शास्त्रों में इसे विश्वघस्न कहते हैं तथा यह बड़ा ही अशुभफलकारी माना गया है। इस पक्ष में यद्यपि कि 28 जून को पश्चिम दिशा में शुक्र का उदय होगा, लेकिन 13 दिन का पक्ष होने से विवाह आदि शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का प्रारंभ नहीं हो पायेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा धनु राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र मिथुन राशि में, मंगल मेष राशि में, बृहस्पति वृष राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में है। आइए जानते है आपके लिए यह सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है-

                     आपका साप्ताहिक राशिफल

 

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

 

वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी दिनचर्या व्यस्ततम रहेगी, चिंता का समाधान होगा, भूमि और भवन कार्य में अवरोध आएगा, संतान से सहयोग मिलेगा, सामाजिक कार्य में अपयश मिल सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, ससुराल से सहयोग रहेगा, यथासंभव यात्रा से बचें, आपको अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, राज्यपक्ष से सावधान रहें, इस दौरान व्यय अधिक होगा।

शुभ अंक- 2|
शुभ दिन- रविवार,गुरुवार
शुभ रंग- गुलाबी,पीला
शुभ तारीख- 23, 27

 

वृष राशि (इ, ऊ, ए, ओ, पा, वी, वू, वे, वो)

 

आपको कार्य में सफलता मिलेगी। धनागम के लिए प्रयास करें। विदेश कार्य में प्रगति होगी। आपको महिला से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्य में परोपकार का योग रहेगा। संतान के भविष्य के लिए योजना बनाएं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यथासंभव वाद विवाद से बचें। आपको शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी। आप खानपान पर ध्यान दें। जीवनसाथी का मिलन होगा, इस दौरान आपका व्यय अधिक होगा, इस बारे में सचेत रहें।

शुभ अंक– 4
शुभ दिन- सोमवार,बुधवार
शुभ रंग- सफेद,हरा
शुभ तारीख- 24,26

मिथुन राशिफल

 

इस सप्ताह करियर में बढ़ियां परफॉर्मेस देंगे। बॉस की सहयोग से सर्विस में प्रमोशन होने की संभावना है। धन-ऐश्वर्य आदि से सम्पन्न रहेंगे। छात्रों को दाखिले का अवसर मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित हैं तो विवाह होने का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में हर समस्याओं के समाधान ढूंढ पायेंगे। किसी परिजन का स्वास्थ्य चितां का विषय हो सकता है। शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा। गृह, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा।

शुभ दिन- मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग- लाल, दुधिया
शुभ तारीख- 25, 28

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

 

आप धैर्य से कार्य करें, अर्थसाधन में प्रयास करें। साझेदारी में सावधानी की जरूरत होगी। सामाजिक कार्य में यश मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्य में प्रगति, नकारात्मक विचारों से बचें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। अधिकारी से सहयोग मिलेगा, राजनैतिक अपयश मिल सकता है। एकाएक कार्य में अवरोध आएंगे।

शुभ अंक– 6
शुभ दिन- सोमवार, गुरूवार
शुभ रंग- सफेद, गोल्डेन
शुभ तारीख-24, 27

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

 

धनागम में सावधानी बरतें। आपके कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, भूमि और भवन के कार्य में देरी होगी, स्वःसम्पत्ति की वृद्धि होगी, अतिविश्वास और कल्पना से बचें। विदेश कार्य में प्रगति होगा, त्वचा और रक्त विकार प्रभावी हो सकते हैं। दाम्पत्य में सुख मिलेगा। इस दौरान व्यय अधिक होगा।

शुभ अंक– 6
शुभ दिन- रविवार,बुधवार
शुभ रंग– लाल,तोते जैसा रंग
शुभ रंग-23, 26

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, उ, पे, पो)

 

आत्मविश्वास से कार्यरत रहें। अर्थसाधन में सफलता मिलेगी। आशा-निराशा के विचारों से मन अशांत रहेगा। धन के आवागमन में सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। विदेश में लाभ मिल सकता है। इस समय नौकरी के अवसर हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। वायु विकार और रक्त विकार प्रभावी होंगे।

शुभ अंक- 7
शुभ दिन-बुधवार, शनिवार
शुभरंग-हरा, नीला
शुभ तारीख-26, 29

 

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

 

निजी मतभेद उभर सकते हैं। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। साधनों की पूर्ति होगी, साझेदारी में सावधानी बरतें। संतान के प्रति सजगता बरतें। चयन में देरी हो सकती है। शत्रुपक्ष प्रभावी हो सकता है। ससुराल से सहयोग मिलेगा। आय में सुधार होगा। एकाएक कार्य में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 8
शुभ दिन-रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग-गुलाबी,सफेद
शुभ तारीख-23, 28

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

 

काम और व्यापार में नवीन युक्ति से कार्य करें। कार्य निर्णय करें। लोगों से सलाह से करें। अतिविश्वास से बचें। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें, लक्ष्य के प्रति सजगता बरतें। भूमि और भवन कार्य में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग करें। रक्त विकार का योग है। जीवनसाथी का मिलन होगा। धर्म में रुचि रहेगी। व्यय अधिक हो सकता है।

शुभ अंक- 9
शुभ दिन-मंगलवार, गुरुवार
शुभ रंग-सिन्दुरी, पीला
शुभ तारीख-25, 27

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

 

समस्या का समाधान होगा। कार्यो में संयम रखें। धनागम के लिए प्रयास करें। निजी मतभेद उभर सकते हैं। पारिवारिक सहयोग से समस्या का समाधान होगा। रहन-सहन में असुविधा हो सकती है। भूमि और भवन कार्य में सफलता मिलेगी। चयन में देरी हो सकती है। वायु विकार और शीत प्रकोप का योग है। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। यात्रा का योग है।

शुभ अंक– 1
शुभ दिन- सोमवार, शुक्रवार
शुभ रंग- सीमेन्ट जैसा रंग बादामी
शुभ तारीख-24, 28

मकर राशि (भो, जा, ज, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

 

कार्य क्षेत्र में प्रयास से सफलता मिलेगी। धनागम में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक और मंगल कार्य का योग है। विदेश कार्य में प्रयास से सफलता मिलेगी। कला और संगीत के प्रति सजगता बरतें। शिक्षा में एकाग्रता बनाए रखें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। क्रोध और ईर्ष्या से बचें। ससुराल से सहयोग मिलेगा। धर्म में रुचि उत्पन्न होगी। आय में सुधार होगा।

शुभ अंक– 2
शुभ दिन- बुधवार, शनिवार
शुभ रंग-नारंगी, हल्का नीला
शुभ तारीख-26, 29

 

कुम्भ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सा, दा)

 

व्यापार कार्य में सफलता मिलेगी। धनागम में सफलता मिलेगी। समस्या का समाधान होगा। कल्पना और भावना पर नियंत्रण रखें। संतान से सहयोग मिलेगा। चयन में अवरोध आ सकता है। वाद विवाद से बचें। खानपान का ध्यान रखें। वाद में विजय मिलेगी। प्रणय सुखमय होगा। वाहन में सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 4
शुभ दिन-
रविवार, गुरुवार
शुभ रंग-
चमकदार लाल, हल्का पीला
शुभ तारीख
-23, 27

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची)

आपके मन में विचारों की अधिकता रहेगी। आत्मसंयम रहकर कार्य करें। श्रम एवं साहस से कार्य करें। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें, भूमि व भवन कार्य में सफलता मिलेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। चयन में सफलता। वादविवाद से बचें। दांपत्य में सुखमय होगा। वाहन में सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 3
शुभ दिन- मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग- गहरा लाल, सफेद
शुभ तारीख-25, 28

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed