दिल्ली में अंगीठी के धुएं से घुटा दम, 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
नई दिल्ली, BNM News : राजधानी दिल्ली में दम घुटने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी जगह पर दो लोगों ने दम तोड़ दिया, दरअसल, ठंड से बचने के लिए ये लोग अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए थे। इस दौरान कमरे में धुआं भरता गया. इसके बाद परिवार के चार तो दूसरी जगह दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। जानकारी के अनुसार, पहली घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की है। यहां घर में 4 लोगों की लाश मिली है। इनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में अंगीठी जली हुई थी।
रात में कमरे में अंगीठी का धुआं भर गया। वेंटिलेशन नहीं होने के कारण परिवार के चार लोगों का दम घुट गया। मरने वाले चार लोगों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दरवाजा अंदर से बंद था, कमरे में अंगीठी जली हुई थी। मरने वाले दोनों बच्चों में एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल बताई जा रही है।
वहीं, दूसरी घटना इंद्रपुरी में उषा इंस्टीट्यूट के पास हुई। यहां भी अंगीठी के धुएं से दम घुटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक और 54 वर्षीय सोम बहादुर के रूप में हुई है। ये दोनों लोग भी रात को कमरे में अंगीठी जलाकर सोए हुए थे। सुबह पुलिस को घटना को लेकर फोन आया। शुरुआती जांच में सामने आया था कि दोनों ने सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी।
तीन दिन पहले द्वारका में कपल की मौत
इससे पहले दिल्ली के द्वारका इलाके दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई थी। द्वारका सेक्टर 23 के पोचनपुर गांव में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत का पता बच्ची के चिल्लाने से लगा। मरने वालों की पहचान नेहा और मानव के रूप में हुई। दम घुटने के कारण बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की तोड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। इसके बाद तीनो के अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया था।
क्यों हो जाती है मौत
अंगीठी के धुएं से कार्बन मोनोऑक्साइड निकलता है। रात में कमरा बंद रहने के कारण हवा बाहर नहीं जा पाती है। ऐसे में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। हवा नहीं निकलने से कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल खतरनाक स्थिति तक बढ़ जाता है। जब हवा में कार्बन मोनो ऑक्साइड बढ़ जाता है तो यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स में मिल जाता है। यह RBC में ऑक्सीजन की जगह ले जाता है। ऐसे में यह सोते हुए लोगों के लिए अधिक खतरनाक हो जाता है। इससे ब्रेन डैमेज के साथ ही मौत भी हो जाती है।
यह भी पढ़ेंः महिला ननदोई के साथ भागी, अश्लील वीडियो बनाकर पति के फोन पर भेजा; वायरल करने की धमकी दी
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन