ओडिशा में नई परियोजनाओं से हजारों नौजवानों को मिलेगा रोजगार, राज्य होगा सशक्त: पीएम मोदी

संबलपुर, BNM News : आज ओडिशा की विकास यात्रा के लिए बहुत अहम दिन है। मैं ओडिशा के लोगों को करीब 70 हजार करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं। इन परियोजनाओं में शिक्षा, रेल, रोड, बिजली, पेट्रोलियम से जुड़ी अनेक परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का लाभ ओडिशा के गरीब मजदूर, कर्मचारी, दुकानदार, व्यापारी, किसान तथा समाज के सभी वर्ग को मिलेगा। ये परियोजनाएं ओडिशा में सुविधाओं के साथ साथ यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी लाने वाली हैं। उक्त बाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबलपुर में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं।
राष्ट्र की सेवा में जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भूलता
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ने अपने एक महान सपूत पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने का निर्णय लिया है। भारत के उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में दशकों तक एक निष्ठावान जागरूक सांसद के रूप में देश की जो सेवा की है, वह अप्रतिम है। आडवाणी जी का सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भूलता नहीं है। मेरा सौभाग्य है कि आडवाणी जी का स्नेह मार्गदर्शन मुझे मिलता रहा है। उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं। पूरे देश वासियों की तरफ से बधाई देता हूं।
ओडिशा को शिक्षा एवं कौशल विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने का प्रयास
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने ओडिशा को शिक्षा का कौशल विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाने का निरंतर प्रयास किया है। बीते दशक में ओडिशा को जो संसाधन मिले हैं, यहां के युवाओं के भाग्य बदल रहे हैं। आइआइएम संबलपुर भी मैनेजमेंट के आधुनिक संस्थान के रूप में ओडिशा की भूमिका को और सशक्त कर रहा है। मुझे याद है तीन साल पहले कोरोना काल में ही मुझे आइआइएम के इस कैंपस के शिलान्यास का अवसर मिला था। कई रूकावटों के बावजूद यह शानदार कैंपस बनकर तैयार है। आपका उत्साह देख लगता है, कैंपस आपको बहुत प्यारा है। मैं इसके निर्माण से जुड़े सभी साथियों की प्रशंसा करता हूं।
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को हर राज्य का विकसित होना जरूरी
विकसित भारत के लक्ष्य को हम तभी प्राप्त कर सकते हैं जब भारत का हर राज्य विकसित हो। बीते वर्ष में ओडिशा को हर सेक्टर में अधिक से अधिक सपोर्ट किया है। केन्द्र सरकार के प्रयास से ओडिशा आज पेट्रोलियम एवं पेट्रो केमिकल के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्राप्त कर रहा है। पिछले 10 साल में इस क्षेत्र में सवा लाख करोड़ रुपये अधिक का निवेश किया गया है। पहले कि तुलना में रेलवे के विकास के लिए ओडिशा को 12 गुना ज्यादा बजट दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ओडिशा के गावों में 50 हजार किमी सड़कें बनी है। राज्य में 4 हजार किमी नए नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ है। आज भी इससे जुड़ी तीन बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इससे झारखंड और ओडिशा के बीच यात्रा की दूरी कम होगी। इस नए संयोगीकरण से नए उद्योगों के लिए संभावनाएं बनेगी. रोजगार के हजारों नए अवसर बनेंगे। आज सम्बलपुर तालचेर रेल खंड का दोहरीकरण रेल लाइन का भी शुभारंभ भी हो रहा है। सोनपुर जिला आज रेल संयोग से जुड़ रहा है। इससे भगवान जगन्नाथ का दर्शन करना यहां के लोगों के लिए आशान हो जाएगा।
ओडिशा के हर परिवार को पर्याप्त और सस्ती बिजली मिले हम प्रयासरत हैं
पिछले 10 वर्ष में केन्द्र सरकार जो नीतियां बनी है उसका ओडिशा को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। ओडिशा के हर परिवार को पर्याप्त और सस्ती बिजली मिले हम प्रयासरत हैं। आज जिन बिजली परियोजना का उद्घाटन हुआ है उनका लक्ष्य भी यही है। पिछले 10 वर्ष में केन्द्र सरकार जो नीतियां बनी है उसका ओडिशा को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। खनन नीति में बदलाव का ओडिशा को बड़ा फायदा हुआ है। इससे ओडिशा की आय में 10 गुना वृद्धि हुई है। डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन का हमने गठन किया। इससे ओडिशा को अब तक 25 हजार करोड रुपये से अधिक मिल चुके हैं। यह पैसा जिस क्षेत्र में खनन हो रहा है वहां के लोगों कविकास में काम आ रहा है। केन्द्र सरकार इसी समर्पण भाव से ओडिशा के विकास के लिए काम करती रहेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जय जगन्नाथ जय मां समलेश्वरी के साथ अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी छात्र एवं शिक्षकों को बधाई दी और आईआईएम सम्बलपुर नए कैंपस उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईएम सम्बलपुर अच्छे छात्र बाहर निकलते हैं। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं। 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में आईआईएम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 18 लाख करोड़ रुपया राज्य के विकास के लिए दिया है। 2004 से 2014 तक 3 लाख करोड़ रुपया ओडिशा को मिला था। प्रधानमंत्री ने 18 लाख करोड़ रुपया दिया है। 57 हजार करोड़ रुपया केवल बिजली सेवा में लगने जा रहा है? इसका सीधा लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा। राज्य के अर्थनीति विकास होगी तो देश का विकास होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन