Bharat Jodo Nyay Yatra: देवघर पहुंचे राहुल गांधी के सामने लगे जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे
देवघर, BNM News : Bharat Jodo Nayay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में झारखंड के देवघर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उनके सामने ही जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए गए। राहुल के सामने बड़ी संख्या में जमा पुरोहितों की नारेबाजी के कारण राहुल को बैद्यनाथ धाम मंदिर से निकलने में ज्यादा समय लगा।
आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने नारे लगाए
दरअसल, राहुल गांधी को बाबा धाम मंदिर में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू के साथ पूजा करने अंदर जाना था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने निर्मल झा को गेट पर ही रोक दिया। इससे आक्रोशित तीर्थ पुरोहित वहां जय श्रीराम…, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद…, राहुल गांधी मुर्दाबाद… और भारत माता की जय… के नारे लगाने लगे। यह क्रम काफी देर तक चला।
मोदीजी के सम्मान में नारे लगाए
इस संबंध में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लोगों ने राहुल गांधी का अपमान नहीं किया, बल्कि मोदीजी के सम्मान में नारे लगाए। कांग्रेस के लोगों ने जिस तरह अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का बहिष्कार किया, वह उचित नहीं था। जय श्रीराम के नारे लगाने वाले संभवतः राहुल जी से यह कहना चाह रहे थे कि वह अयोध्या में भगवान राम की शरण में जाएं।
Locals raised "Rahul Gandhi Murdabad, Go back Rahul" type slogans when he reached Deoghar, Shiv Mandir.
Local Hindus are upset to see an anti Hindu getting entry in our temples. pic.twitter.com/OpO8J3qtp6
— Mr Sinha (@MrSinha_) February 3, 2024
राहुल गांधी ने गोड्डा, दुमका और देवघर जिलों में जनसंवाद किया
उधर, धर्मरक्षिणी महासभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू ने कहा कि हम लोग राहुल का विरोध नहीं कर रहे थे, बल्कि जिला प्रशासन के कारण व्यवस्था में चूक हुई है। उन्होंने एसपी को पूरे मामले के लिए दोषी ठहराते हुए हटाने की मांग की। इससे पहले झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने गोड्डा, दुमका और देवघर जिलों में जनसंवाद किया और सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। विभिन्न सभाओं में उन्होंने दावा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इलाज और दवा दोनों ही मुफ्त मिलेगी।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन