Haryana Congress: सतेंद्र सहारण खेदड़ को मिला कांग्रेस से नारनौंद हल्के का प्रभार

नरेन्द्र सहारण, हिसार। हिसार लोकसभा चुनाव की आगामी गहमगहमी के बीच सत्येंद्र सहारा खेदड़ को हिसार लोकसभा के अंतर्गत नारनौंद विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। अहम जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जिला प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश जेपी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वो इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन के साथ करेंगे।

नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस ने ‘घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत की है उस से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। कर्मकेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं को पूरा मान सम्मान मिल रहा है और कांग्रेस पार्टी ही पूरे देश की एक ऐसी पार्टी है जो नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा कर्मकेश ने कहा कि जिस प्रकार से देश में पहले भारत जोड़ो यात्रा और अब भारत न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में चली है, उस देश के युवाओं एवं मतदाताओं में भारी उत्साह और जोश भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि युवा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं और अनेक को युवा आज उनसे मार्गदर्शन ले रहे हैं।

मोदी सरकार से हो चुका है जनता का मोह भंग

उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कर्मकेश ने कहा कि अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को साथ लेकर हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस का अभियान बड़े जोर शोर के साथ चल रहा है। साथ ही सत्येंद्र ने बताया कि हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस का प्रभार भी उनके पास पहले से ही है, अब नारनौंद का प्रभाव मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ेगी। चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार सत्ता में लेकर आएगी। राहुल गांधी के मजबूत नेतृत्व में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाकर जनता की सेवा करेगी। सत्ता में बैठी मोदी सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। जनता बदलाव चाहती है। युवाओं के कंधों पर जिम्मेदारी को देख जनता अपना मूड बदल चुकी है। जनता के सहयोग से देश में एक नई जिम्मेदार सरकार का गठन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed