आजमगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनी पुण्यतिथि, एकात्म-मानववाद के प्रणेता को किया याद

आजमगढ़, BNM News: Pandit Deendayal Upadhyay Death Anniversary: भाजपा की ओर से आजमगढ़ सिविल लाइन चौराहे पर रविवार को एकात्म-मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भाजपा चल रही अंत्योदय के सिद्धांत पर

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि आजमगढ़ में जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष की भांति सभी बूथों पर मनाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए जन कल्याण के कार्य कर रही है।

गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं

सहजानंद राय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पूरे देश में गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओ का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में ये मौजूद

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, आजमगढ़ सदर के श्रीकृष्ण पाल, लालगंज के अध्यक्ष सूरज प्रकाश, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, माला द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, ज्ञानू अवनीश मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लक्ष्मण मौर्य, आनंद सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ श्याम नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, शैलेंद्र सिंह अधिवक्ता, प्रवीण सिंह, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, राजन उपाध्याय, धर्मवीर चौहान, धर्मेंद्र सिंह, मिथलेश चौरसिया, नीरज सिंह, मयंक श्रीवास्तव, राकेश सिंह, अजय सिंह, मोनू विश्वकर्मा, योगेंद्र यादव, अरविंद कुमार, मुंशी निषाद, अखिलेश चौधरी, दीपक मौर्य, हेमेंद्र सिंह, अमन गर्ग, राजेश साहनी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रेतवा चंद्रभानपुर में भी मनाई गई पुण्यतिथि

आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील के रेतवा चंद्रभानपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम का किया गया। आयोजन लालगंज में मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में शक्ति केंद्र रेतवा चंद्रभानपुर बूथ नंबर 299 बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: आजमगढ़ के लिए सभी विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक नियुक्त, जीत सुनिश्चित करना होगी जिम्मेदारी

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed