UP Weather Update: आज यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना
लखनऊ, BNM News: UP Weather News: उत्तर प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में एक बार फिर सर्दी वापस आ सकती है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 12 फरवरी से बारिश हो सकती है। आज सोमवार 12 फरवरी को यूपी के प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली समेत 40 जिलों में बारिश होने के आसर है। मौसम विभाग ने 15 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, रविवार को अयोध्या का तापमान सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
फिर लौटी शीतलहर जैसी ठंड
उधर, सर्दी खत्म होने के साथ ही शीतलहर जैसी ठंड लौट आई है। पहाड़ी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बर्फ पिघल रही है। राज्य के कई हिस्सों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। रात और दिन दोनों समय जबरदस्त गलन होती है। वहीं, दिन में तेज धूप से लोगों को निजात मिल गई है। गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण लखनऊ में बूंदाबांदी हो सकती है।
2 दिन नहीं होगा मौसम में कोई खास बदलाव
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दो दिन में होगा। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। दिन और रात के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की मामूली बढ़ोतरी संभव है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहने का अनुमान है।
15 फरवरी से चढ़ेगा पारा
रामनगरी में सोमवार से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। बदली छाने के साथ ही 13-14 फरवरी को बूंदाबांदी की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ है। 15 फरवरी से मौसम फिर से सुधर जाएगा। इसके बाद मौसम में गर्माहट घुलने लगेगी। गत रविवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया था। दो दिन में करीब 35 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस कारण हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि, अयोध्या व आसपास के जिलों में ज्यादा बरसात की संभावना नहीं है। मंगलवार व बुधवार को बदली छाने के साथ बूंदाबांदी होगी।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन