हरियाणा से सुभाष बराला राज्यसभा के लिए निर्वाचित, विधानसभा सचिवालय की ओर से दिया गया प्रमाण पत्र

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। मंगलवार को विधानसभा सचिवालय की तरफ से सुभाष बराला को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सुभाष बराला राज्यसभा में डीपी वत्स का स्थान लेंगे। बराला का कार्यकाल आगामी तीन अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने 15 फरवरी को नामांकन दाखिल किया था। बराला के मुकाबले विपक्ष की तरफ से कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं किया गया, इसलिए हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट को लेकर चुनाव की नौबत नहीं आई। मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था।

चुनाव नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुभाष बराला को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सुभाष बराला प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं। 2014 में उन्होंने टोहाना हलके से विधानसभा चुनाव जीता था। 2019 में वे जजपा के देवेंद्र सिंह बबली के सामने चुनाव हार गए। इसके बाद सरकार ने उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त कर दिया। किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन का जिम्मा भी बराला को सौंपा गया।

 

इसे भी पढ़ें: Kisan Andolan 2024: शंभू बार्डर पर बख्तरबंद पोकलेन और जेसीबी लेकर पहुंचे किसान, खतरनाक हैं इरादे

इसे भी पढ़ें:  Kisan Andolan: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा- हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली नहीं ले जा सकते किसान

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ बजट सत्र, पेश किया मनोहर सरकार का रोडमैप

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

 

You may have missed