Loksabha Election 2024: दिल्ली में सात सीटों पर आप-कांग्रेस हो रहे एक, जानिए क्या है सातों सीटों का गणित समझिए

नई दिल्ली, BNM News: Loksabha Election 2024: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा करीब-करीब तय हो चुका है। जानकारी के अनुसार दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि दिल्ली की 7 सीटों में से आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के घर कुछ देर पहले गठबंधन को लेकर हुई बैठक हुई है। जल्द औपचारिक घोषणा हो सकती है।

2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 7 सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। अब कांग्रेस और आप मिलकर भाजपा को टक्कर देना चाह रही है। पिछले चुनाव में भाजपा का वोट शेयर सभी 7 सीटों पर 50 फीसदी से ज्यादा था। भाजपा को अकेले 56.9 प्रतिशत वोट मिले थे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप और कांग्रेस मिलकर भी बीजेपी को टक्कर दे पाएगी?

जानिए 7 सीटों में कौन-कहां से लड़ सकता है

 

खबरों के मुताबिक, आप ने कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर- पूर्व दिल्ली और चांदनी चौक सीट ऑफर किया है। वहीं, नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली से आम आदगी पार्टी उम्मीदवार खड़े कर सकती है। हालांकि, कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीट बंटवारे में काफी देरी हो गई है। उधर, आप सूत्रों ने बताया है कि अगर गठबंधन का फैसला हो जाता है तो आप अपने उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर देगी।

2019 के चुनाव में सभी 7 सीटों पर भाजपा के वोट 50% से ऊपर

 

2019 के चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर बंपर जीत दर्ज की थी। उसके सभी उम्मीदवारों को 50 फीसदी से ज्यादा वोट लाकर जीते थे। चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार हर्षवर्धन को 52.94 प्रतिशत वोट मिले थे। ईस्ट दिल्ली से गौतम गंभीर को 55.35 फीसदी वोट मिले थे। नई दिल्ली से बीजेपी कैंडिडेट मीनाक्षी लेखी को 54.77 प्रतिशत वोट मिले थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को 53.9 प्रतिशत वोट मिले थे। दक्षिण दिल्ली से रमेश विधूड़ी को 56.58 फीसदी वोट मिला था, जबकि पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा को 60.05 प्रतिशत वोट मिला था। वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के हंसराज हंस को 60.49 प्रतिशत वोट मिला था।

आप-कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूला

 

साल    सीट        पार्टी

 

2024    पूर्वी दिल्ली         कांग्रेस
2024    उत्तर पूर्वी दिल्ली   कांग्रेस
2024    चांदनी चौक        कांग्रेस
2024    नई दिल्ली          आप
2024    दक्षिण दिल्ली      आप
2024   उत्तर पश्चिमी दिल्ली आप
2024    पश्चिमी दिल्ली     आप

2019 में अलग-अलग लड़ी थी आप-कांग्रेस

2019 के लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। जहां कांग्रेस 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। वहीं आप केवल 2 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। इसबार अगर दोनों दल मिलकर भी चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी के 56 प्रतिशत वाले आंकड़े को दोनों दल कैसे मिटा पाएंगे ये देखना रोचक होगा।

 

यह भी पढ़ेंः दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल, विभाजन की नींव रखने वाले मोहम्मद अली जिन्ना को कहा ‘साहब’

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed