CM योगी ने राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई, कही यह बात

लखनऊ, BNM News: UP Rajya Sabha Election Results 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सम्पन्न हुए राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में विजयी होने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप सभी अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में सहायक होंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath felicitates all eight BJP candidates who won the Rajya Sabha elections.
Of the 10 Rajya Sabha seats in the state, BJP won 8 and SP won 2. pic.twitter.com/FQxcBRg3M8
— ANI (@ANI) February 27, 2024
भाजपा के आठों उम्मीदवार जीते
बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए वोट पड़े, फिर देर शाम मतगणना हुई। इसमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, आरपीएन सिंह, साधना सिंह, नवीन जैन, संजय सेठ ने जीत दर्ज की। बीजेपी अमर पाल मौर्य, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत को 38-38 वोट मिले हैं। आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं। आठवें कैंडिडेट रहे संजय सेठ को प्रथम वरीयता के 29 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की जय बच्चन को 41 वोट, लालजी सुमन को 40 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे कैंडिडेट आलोक रंजन को प्रथम वरीयता के केवल 19 वोट मिले हैं। जानकारी के अनुसार इस दौरान सपा के विधायकों ने जमकर क्रॉस वोटिंग की। सपा के 7 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है। बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया।
आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए। इन 10 सीटों के लिए 399 मतदाताओं में से कुछ कुल 395 वोटरों ने वोट किया। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी ने मतदान नहीं किया था। महाराजी देवी वोट देने नहीं पहुंचीं।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन