Elvish Yadav: यूट्यूबर को पीटने के आरोप में एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल CCTV फुटेज के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Sagar Thakur And Elvish yadav 1

नरेन्द्र सहारण, गुरुग्राम: सोशल मीडिया पर दो यूट्यूबर्स के बीच झड़प हकीकत में तब्दील हो गई, जिसमें उनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरे के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हो गई। ‘बिग बॉस OTT 2’ विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को पीटते हुए वीडियो प्रसारित हो रही है। वीडियो में एल्विश यादव पहले अपने साथियों के साथ आते हैं और फिर उसको थप्पड़ मारते हुए मारपीट करने लगते हैं। यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने फुटेज सामने आने के बाद एक्शन लिया है। एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में IPC की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत FIR दर्ज की गई है।

क्रिकेट मैच के बाद हुई झड़प

 

कुछ दिन पहले मुंबई में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेटर के बीच में मैच हुए था। वहां पर एल्विश यादव भी खेल रहे थे। वहां पर एल्विश यादव ने कामेडियन और बिग बास -17 विनर मुनव्वर फारूकी के साथ गले लगते दिख रहे थे। इस वीडियो को यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर ने वीडियो पोस्ट कर दी। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और गुरुवार को दोनों ने मिलने का तय किया। इसके बाद मौके पर आए एल्विश यादव ने सागर ठाकुर (Sagar Thakur) के साथ मारपीट की। मालूम हो कि सागर ठाकुर ने सीसीटीवी फुटेज शेयर किया था। इसमें एल्विश अपने गैंग के साथ मैक्सटर्न को पीटते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स भड़क गए थे और इस गुंडागर्दी के लिए एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस एक्शन की मांग करने लगे थे।

2021 से एल्विश को जानते हैं सागर ठाकुर

 

सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि एल्विश ने उनके साथ मारपीट की और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मैक्सटर्न ने बताया कि वह एल्विश को 2021 से जानते हैं, पर पिछले कुछ समय से एल्विश जिस तरह से नफरत फैलाने का काम कर रहे थे, वह उन्हें रास नहीं आ रहा था।

दर्ज किए गए केस में बोले सागर ठाकुर

इसी बीच सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने एल्विश और मुनव्वर फारूकी का साथ वाला वीडियो X पर शेयर कर दिया। उन्होंने एक और पुराना वीडियो शेयर किया, जिस पर एल्विश ने उन्हें मिलने के लिए पूछा। मैक्सटर्न के मुताबिक, उन्होंने सोचा कि एल्विश मिलकर बात सुलझाना चाह रहे होंगे। पर जब वह स्टोर में पहुंचे तो एल्विश ने 8-10 लड़कों के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उनकी रीढ़ की हड्डी भी तोड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। मैक्सटर्न, उन सभी ने शराब पी रखी थी, और वो गालियां भी दे रहे थे। यह घटना 8 मार्च की रात साढ़े 12 बजे की है।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed