Haryana Politics: मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों संग सामूहिक इस्तीफा दिया, हरियाणा में नया सीएम चेहरा संभव

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़: हरियाणा में आज बड़े उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि आज ही विधायक दल की बैठक होगी और उसमें नए सीएम का चुनाव होगा और इसके बाद 1 बजे शपथ ग्रहण समारोह  होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का चेहरा भी बदल सकता है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में नया सीएम बनाया जा सकता है। नए सीएम की रेस में नायब सैनी और संजय भाटिया का नाम सबसे आगे चल रहा है। दोनों गैर जाट और दोनों ही सांसद हैं। ये भी जानकारी मिली है कि मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

राजभवन में शपथग्रहण की तैयारियां

सूत्रों के मुताबिक CM मनोहर लाल राज्यपाल को इस्तीफा दे सकते हैं। इसके लिए दिल्ली से ऑब्जर्वर्स अर्जुन मुंडा और तरूण चुघ के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद राजभवन में नए सिरे से शपथग्रहण समारोह होगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ेंः खट्टर या कोई नया नाम? सीएम पद से मनोहरलाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा में बैठक शुरू

इस बार दो डिप्टी CM होंगे

इस बार बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। इसके लिए रणजीत सिंह चौटाला और एक निर्दलीय विधायक का नाम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार आदमपुर से भव्य बिश्नोई को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

BJP की दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक

हरियाणा कैबिनेट आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इस्तीफे के बाद नए सिरे से कैबिनेट का गठन किया जाएगा। नई कैबिनेट में जेजेपी नहीं होगी। भाजपा ने दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में अर्जुन मुंडा और तरुण चौक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे।

दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं होने के बाद दुष्यंत चौटाला को लगातार भाजपा झटका दे रही है। अब दुष्यंत चौटाला सरकार से बाहर हो गए है। उनकी पार्टी में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं। जेजेपी के देवेंद्र बबली समेत 5-6 विधायक भाजपा के साथ जा सकते हैं।

हरियाणा विधानसभा का गणित क्या है?

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. इन 90 सीटों में से 41 बीजेपी के पास हैं। वहीं 30 सीटें कांग्रेस, 10 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल, एक हरियाणा लोकहित पार्टी और छह निर्दलीय हैं। हरियाणा में बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। हरियाणा में बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। उस चुनाव में बीजेपी को 41 जबकि जेजेपी को 10 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ेंः  लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी भूचाल, भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा! नई सरकार का गठन संभव

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed