Haryana Political Crisis: हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को नेता चुना गया

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ः Haryana Political Crisis Updates: हरियाणा की राजनीति में आज खेला का दिन है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्री परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पहले चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया। कहा जा रहा है कि भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ ही नई सरकार बना सकती है। इसके साथ चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।
इसके अलावा जेजेपी के भी करीब 7 विधायक पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेला होगा। भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेदों की वजह से ये गठबंधन टूटा है। इस बीच चंडीगढ़ में भाजपा के विधायक दल की बैठक हो रही है। निर्दलीय विधायकों ने सीएम खट्टर से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया है। हरियाणा के ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों के लिए bharatnewmedia.com से जुड़े रहें.
दोबारा सीएम नहीं बनेंगे खट्टर (Manohar Khattar)
हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कंवरपाल गुर्जर ने खट्टर के ही दोबारा सीएम नहीं बनने के संकेत दे दिए हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब सवाल पूछा गया कि नया सीएम कौन होगा? इसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘बिल्कुल ठीक है। सीएम साहब ही सीएम साहब रहेंगे।’ फिलहाल, राज्य में सीएम कौन होगा, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।
मनोहर लाल अब चार बजे फिर लेंगे शपथ
हरियाणा में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल सायं चार बजे दोबारा शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह का समय बदल गया है। अब राज्य में भाजपा के साथ जननायक जनता पार्टी से गठबंधन नहीं रहेगा। निवर्तमान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया है कि मनोहर लाल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन की सरकार का इस्तीफा सिर्फ जजपा से गठबंधन खत्म करने के लिए दिया गया है। भाजपा ने विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है। बैठक में मनोहर लाल केंद्रीय पर्यवेक्षकों अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ की उपस्थिति में दोबारा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। अभी यह देखना है कि मनोहर लाल अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे। दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा स्थित राजनिवास में पहुंच चुके हैं। यही सभी भाजपा विधायक और निर्दलीय विधायक उपस्थित हैं।
जजपा नेता दुष्यंत चौटाला दिल्ली में
दुष्यंत चौटाला दिल्ली में हैं। उनके साथ चार ही विधायक हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी लेकिन उन्हें गठबंधन बनाए रखने के लिए कोई इशारा नहीं मिला। दुष्यंत राजग गठबंधन के घटक दल के नेता होने के नाते लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दो सीटों पर दावा पेश कर रहे थे। भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कमल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।
रामकुमार गौतम सहित पांच जजपा विधायक चंडीगढ़ में हैं और भाजपा के संपर्क में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की नई सरकार में 41 भाजपा, छह निर्दलीय और पांच जजपा विधायकों को समर्थन रहेगा।
हरियाणा में सीटों का गणित
साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 41 विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के विधायकों की संख्या 30 है। जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। इनके अलावा निर्दलीय विधायक 7 और INLD और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक विधायक है। खास बात है कि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी इनेलो से ही निकलकर बनी है।
कांग्रेस ने बताया वोट काटने की राजनीति
हरियाणा सरकार में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे वोट काटने की राजनीति करार दिया है।
जानें- विधायक गोपाल कांडा ने क्या कहा
सीएम खट्टर ने हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा के साथ ही निर्दलीय विधायकों से भी मुलाकात की है। गोपाल कांडा ने कहा है कि मेरे हिसाब से तो बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूट चुका है। कांडा ने कहा कि भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा में सभी 10 सीटों पर चुनाव भी जीतेगी।ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि जेजेपी के सरकार से अलग होने के बाद भाजपा की सत्ता कितनी सेफ है? 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 46 विधायकों का है।
यह भी पढ़ेंः मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों संग सामूहिक इस्तीफा दिया, हरियाणा में नया सीएम चेहरा संभव
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन