मध्य प्रदेश: महाकाल संग होली ,उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में फूलों से होली खेली गई
 
                ,उज्जैन BNM News: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में होली का उत्सव शुरू हो चुका है। महाकाल के दरबार में हर पर्व देश में सबसे पहले मनाया जाता है। उसके बाद देश भर में उत्सव की शुरुआत होती है। आज भगवान महाकाल के साथ भक्तों ने फूलों की होली खेली।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती के साथ ही होली उत्सव मनाया गया। भस्म आरती में पहले भगवान महाकाल को हरिओम का जल चढ़ाया गया। इसके पश्चात दूध दही घी शहद से पंचामृत अभिषेक कर बाबा का श्रृंगार किया गया। फिर आरती के दौरान भगवान महाकाल के साथ 40 क्विंटल फूलों से होली खेली गयी। इसी के साथ होली पर्व की शुरुआत हो गयी। विश्व में भगवान महाकाल के दरबार में सबसे पहले हर उत्सव की शुरुआत होती है। मंदिर के पुजारियों ने भगवान महाकाल को फूलों से ढांक दिया। भस्म आरती देखने आए श्रद्धालुओं के ऊपर भी फूल बरसाए गए. श्रद्धालुओं के साथ भी होली खेली।
40 क्विंटल फूलों से होली
हिंदू रीति रिवाज में जो भी त्यौहार होते हैं उसकी शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के दरबार महाकालेश्वर मंदिर से होती है। इसके बाद पूरे विश्व में शुरुआत होती है। सुबह होने वाली महाकाल की भस्म आरती में 40 क्विंटल फूलों से महाकाल के साथ महाकाल मंदिर के पुजारियों ने होली खेली। भस्मारती देखने आए हजारों श्रद्धालुओं के साथ भी फूलों से होली खेली। भस्म आरती देखने आए श्रद्धालु यह नजारा देख अभिभूत हो गए।
#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में फूलों से होली खेली गई।
(वीडियो सोर्स: महाकालेश्वर मंदिर) pic.twitter.com/jMBzUxrHfF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2024
शाम को होलिका दहन
आज शाम महाकाल की संध्या आरती में मंदिर के पुजारी भगवान महाकाल के साथ अबीर गुलाल उड़ा कर होली पर्व की शुरुआत करेंगे। इसके बाद महाकाल के आंगन में होलिका दहन किया जाएगा। इसके पश्चात होलिका दहन की शुरुआत पूरे देश में हो जाए|
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्श

 
                                             
                                             
                                             
                                         
                                         
                                         
                                        