JNUSU Elections Result 2024 : जेएनयू चुनाव में एबीवीपी ने बनाई शुरुआती बढ़त, चारों सीटों पर आगे, वोटों की गिनती जारी

JNUSU Election results

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूज: JNUSU Elections Result 2024 Updates: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में चार साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव (Student Union Election) में 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जयकारे और नारों के बीच, छात्रों ने शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत लगभग 73 प्रतिशत हो गया, जो पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा है। चार साल के अंतराल के बाद वोटिंग हुई और 7,700 से ज्यादा रजिस्टर्ड मतदाताओं ने सीक्रेट वोटिंग के जरिये अपना वोट डाला। 778 बैलेट्स की गिनती पूरी होने तक चारों सीटों पर ABVP के उम्मीदवार आगे हैं।

इस बार वोटिंग के दौरान ढफली की थाप के साथ ‘जय भीम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘लाल सलाम’ के नारे के साथ माहौल गर्म हो गया था। 19 उम्मीदवार जेएनयूएसयू केंद्रीय पैनल में पदों के लिए और 42 स्कूल काउंसलर्स के लिए मैदान में हैं, जिनमें से आठ दावेदार अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव शामिल हैं।

यूनाइटेड लेफ्ट में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) शामिल हैं. लेफ्ट ने अध्यक्ष पद के लिए धनंजय, उपाध्यक्ष के लिए अविजीत घोष और संयुक्त सचिव के लिए मोहम्मद साजिद को मैदान में उतारा है।

 778 वोटों में ABVP को पड़े 393 वोट

अध्यक्ष
अभिजीत कुमार (INDP)- 11
अफ़रोज़ आलम (CRJD)- 3
आराधना यादव (SCS)- 38
विश्वजीत मिंजी (BAPSA)- 35
धनंजय (Left)- 210
जुनैद रजा (NSUI)- 32
सार्थक नायक (दिशा)- 11
उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP)- 393
नोटा – 24
रिक्त – 12
इनवेलिड – 8

अब तक किसे मिले कितने वोट?

इसमें एबीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी उमेश अजमीरा को 254 वोट, उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपिका शर्मा को 256 वोट, सचिव पद के प्रत्याशी अर्जुन आनंद को 276 वोट और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी गोविंद दांगी को 281 वोट प्राप्त हुए हैं। इनके मुकाबले दूसरे नंबर पर लेफ्ट गठबंधन है। इनके अध्यक्ष पद प्रत्याशी धनंजय को 98 वोट, उपाध्यक्ष प्रत्याशी अभिजीत घोष को 119 वोट, सचिव प्रत्याशी प्रियांशी आर्य को 113 वोट और संयुक्त सचिव प्रत्याशी मोहम्मद साजिद को 126 वोट प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः वायुसेना के पूर्व प्रमुख आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल हुए, जानें इस फैसले पर क्या बोले

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed