मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की राजनीति का नया चैप्टर, अशोक तंवर की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता

 

नरेन्द्र सहारण सिरसा): रनिया से निर्दलीय विधायक व हरियाणा सरकार में बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा स्थित भाजपा कार्यालय में अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर के पूर्व मीडिया सलाहकार जगदीश चोपड़ा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इसके पहले वह लोकसभा चुनाव को लेकर हिसार से टिकट की डिमांड कर रहे थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा रणजीत चौटाला को हिसार लोकसभा सीट मैदान में उतार सकती है। 

 

वहीं बता दें कि भले रणजीत चौटाला भाजपा में आज शामिल हुए हैं, लेकिन वह मनोहर के नेतृत्व वाली सरकार में 2019 से ही मंत्री हैं। इसके अलावा वह कई मौंको पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करते दिखे हैं।  

 

रणजीत सिंह चौटाला के भाजपा में शामिल होने के बाद हरियाणा के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल सकता है। रणजीत चौटाला की किसानों एवं जाटों के वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले रणजीत चौटाला को पार्टी में शामिल करवाकर भाजपा जाट वोट बैंक को साधने की फिराक में है।   

You may have missed