महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग, कई पुजारी झुलसे

Fire Broke Out in Mahakal Mandir

उज्जैन, बीएनएम न्यूजः मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रद्धालु झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल डालने के बाद आग लग गई। गर्भगृह में धुलेंडी के चलते कवर लगाया गया है, जिसने आग पकड़ी और श्रद्धालुओं पर गिर गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सभी खतरे से बाहर हैं।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग भभक गई। इससे पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 13 लोग झुलस गए। घटना से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चार लोगों को इंदौर रैफर किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
महाकाल मंदिर में रोज की तरह सोमवार तड़के भस्म आरती हो रही थी। होली के कारण श्रृंगार के बाद गर्भगृह और उसके ठीक बाहर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इस दौ रान आग भभकी। बताया जा रहा है कि गुलाल में केमिकल होने के कारण आग लगी। गर्भगृह की दीवार को गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स भी लगाए गए थे। इसमें भी आग लगी। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं।

डाक्टरों के देरी से पहुंचने पर पुजारी नाराज

घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाक्टर मौके पर नहीं थे। डाक्टरों के देरी से आने पर पुजारी नाराज हुए। ताबड़तोड़ अधिकारियों को फोन किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बाद में चार पुजारियों को इंदौर अरबिंदो अस्पताल रैफर किया गया।

कमेटी करेगी जांच

कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी झुलसे लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।

आज भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से 13 लोग घायल हो गए। घटना के वक्त यहां होली का जश्न चल रहा था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः होली पर 100 साल बाद चंद्र ग्रहण, क्या भारत में लगेगा सूतक काल? जानें टाइमिंग और सावधानियां

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed