Haryana Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जल्द कांग्रेस करेंगे ज्वाइन, हुड्डा को लेकर कही यह बात

नरेन्द्र सहारण, गोहाना : गांव गंगाना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह (Birendra Singh) ने कहा कि उनके हुड्डा से कोई मतभेद नहीं हैं। वे बृजेंद सिंह को हिसार से सांसद का चुनाव लड़वाना चाहते हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कहा कि हरियाणा में अगर कार्यक्रम रखा गया तो वे उनके साथ लाखों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। अगर दिल्ली में ज्वाइनिंग हुई तो कई हजार लोगों के साथ शामिल होंगे। शुक्रवार को उनके कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह गांव गंगाना में पूर्व सरपंच सिकंदर की माता दर्शनी देवी की तेरहवीं पर पहुंचे थे।
जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा की रिजर्व टीम
बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा और नई सरकार बनी, गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन नजर आ रहा था। जेजेपी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा की रिजर्व टीम है। बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी वो चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वो वीटिंग सांसद होने के कारण प्राथमिकता हिसार की रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के लंबे समय से मन में ऐसा था कि भाजपा की विचारधारा उनसे मेल नहीं खा थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा हैं और कांग्रेस में वे 42 साल रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके मतभेद नहीं हैं।जब वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, तब कांग्रेस की बुराई नहीं की थी। अब जब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाऊंगा तो भी भाजपा की बुराई नहीं करूंगा। एक दूसरे की बुराई करना राजनीतिक मकसद नहीं है। मैंने हमेशा सभ्य राजनीति की है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन
