Surya Grahan 2024 Live: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें कब से होगा शुरू और भारत पर क्या होगा असर

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः Surya Grahan 2024, Solar Eclipse Date, Sutak Kaal Time, Upay In Hindi:– आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Solar Eclipse 2024: चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले सूर्यग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में होगा। ग्रहण के दौरान राहु और दैत्यों के गुरु शुक्र मीन राशि में स्थिति होंगे। यह सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि के शुरू होने के एक दिन पहले लग रहा है। शास्त्रों में ग्रहण को दृश्य पर्व माना गया है, जहां यह दिखाई देता है, वहीं पर उसका प्रभाव माना जाता है। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां कोई भी प्रभाव नहीं रहेगा, न ही इसका सूतक लगेगा।
Surya Grahan 2024 timing: आज सूर्य ग्रहण का समय
आज साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा दुनिया देखी। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस तरह से यह सूर्य ग्रहण काफी देर तक चलेगा।
Sutak Kaal Ka Samay : ग्रहण में सूतक काल का महत्व
शास्त्रों में सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। जब भी ग्रहण लगता है तो उसके कुछ घंटों पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। सूतक काल के शुरू होने पर मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ करना वर्जित हो जाता है। सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले लगता है जबकि चंद्र ग्रहण पर सूतक काल 5 घंटे पहले आरंभ होता है।
Surya Grahan 2024: आज दुनिया के 57 देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण
आज भारतीय समयानुसार रात को करीब 9 बजे से साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों जैसे देशों में देखा जा सकेगा, लेकिन इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है। तीन देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा जबकि बाकी के देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा। आपका बता दें सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि के दिन ही लगता है और हर 18 महीने के दौरान दुनिया के किसी न किसी हिस्सों में ग्रहण जरूर लगता है।
Solar Eclipse 2024: 7 मिनट तक पृथ्वी पर छा जाएगा अंधेरा
आज साल का पहला और 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। इस दौरान जब सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा तब 7 मिनट तक पृथ्वी के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाएगा।
कब लगता है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण चार तरह के होते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और हाइब्रिड सूर्य ग्रहण। जब सूर्य और पृथ्वी का बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसमें चांद के पीछ सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए ढक जाता है।
कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में देखा जा सकेगा। लेकिन भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ेंः Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या आज, सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए करें ये उपाय
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन