Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने निकाला रोड शो, डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार

नरेन्द्र सहारण, कुरुक्षेत्र । Loksabha Election 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता (Dr Sushil Gupta) के पक्ष में रोड शो निकाला गया। जाट धर्मशाला से शुरू होकर रोड शो बाजार से होते हुए पुराने बस अड्डे पर पहुंचा। भगवंत मान के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस के नेता अशोक अरोड़ा सहित आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह

 

रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया तो इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह भी देखने को मिला। भगवंत मान ने प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता को जिताने की अपील की। उनके रोड शो से कुछ घंटे पहले प्रशासनिक टीम ने बैनर, पोस्टर व स्वागत द्वार हटा दिए। इससे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया था।

बैनर व पोस्ट वापस लगवाए जाने पर अड़े कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं ने तत्काल ही अधिकारियों को पोस्टर बैनर लगाने व रोड शो निकाले जाने की अनुमति दिखाई। साथ ही जिला उपायुक्त के साथ बातचीत भी करवाई। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों का रवैया बदला हुआ दिखाई दिया। कार्यकर्ता अधिकारियों द्वारा ही हटाए गए बैनर व पोस्ट वापस लगवाए जाने पर अड़े रहे।

आम आदमी पार्टी ने निर्वाचन आयोग पर लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने आरोप लगाए कि किसी भाजपा नेता के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है जबकि उन्होंने चुनाव आयोग के नियम अनुसार अनुमति ली हुई है। यह रोड शो को खराब करने का प्रयास है, लेकिन कार्यकर्ताओं का मनोबल इस तरह कमजोर होने वाला नहीं है। रोड शो के लिए पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं। इसी रोड शो के चलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर बैनर, पोस्टर व स्वागत द्वार लगाए हुए थे।

Tag-Loksabha Election 2024, Haryana Loksabha Election, Bhagwant Maan, Dr Sushil Gupta, Kurukshetra Road show

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: फिर उभरा अनिल विज का दर्द: पूर्व गृहमंत्री बोले- मुझ पर भरोसा नहीं तो साथ काम क्यों करना

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed