Hisar News: हरियाणवी कलाकार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, दो आरोपी पहले पकड़े गए

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Hisar News: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने व समझौते के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पहले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

गौरतलब है कि 28 फरवरी को भाजपा युवा नेता कपिल शर्मा उर्फ नेहरू जेल में बंद हरियाणवी कलाकार को केस से बाहर निकालने की एवज में पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने हरियाणवी कलाकार के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी गई शिकायत में धरौदी गांव निवासी जयपाल ने बताया था कि वह भी हरियाणवी कलाकार है। नवीन नारू उसकी रिश्तेदारी में पड़ता है। कुछ महीने पहले हांसी निवासी एक महिला ने नवीन नारू पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था।

20 लाख रुपये की डिमांड

इस मामले में नवीन नारू जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि नवीन नारू को इस मामले से निकालने के एवज में उक्त महिला, भाजपा युवा नेता कपिल नेहरू व रामसिंह कॉलोनी निवासी सतपाल ने उनसे पैसों की डिमांड की थी। उन्होंने इस एवज में उनसे 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। बाद में 15 लाख रुपये पर सहमति बनी थी। इसके बाद हांसी कोर्ट के पास डेढ़ लाख रुपये लेते पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Tag-Haryana News, Hisar News, Naveen Naru, Haryana Police, Haryanvi artist arrested

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed