Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा, बोले- पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

pm modi in pilibhit

पीलीभीत, बीएनएम न्यूजः PM Modi Rally In Pilibhit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीलीभीत में रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम बनने के बाद वह पहली बार पीलीभीत आए हैं। फिलहाल, पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी मंच पर नहीं पहुंचे हैं। भाजपा ने वरुण का टिकट काटकर यहां से यूपी सरकार में PWD मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है।

दुनिया में बज रहा भारत का डंका 

मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से काम नहीं है। जब नीयत सही होती है। हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

चंद्रयान ने चांद पर फहराया तिरंगा 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत बना है। हमारे चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा फहराया। भारत में आयोजित जी-20 की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है।

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है। देशभर में शक्ति उपासना की धूम मची है। हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है, शक्ति उपासना में जुटा हुआ है। कुछ ही दिन में बैसाखी भी आने वाली है, मैं आपको बैसाखी की भी शुभकामनाएं देता हूं। योगी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया। 

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर का किया जिक्र 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। आज यहां सुरक्षा है तो समृद्धि भी है। आजीविका है तो आस्था का सम्मान भी हो रहा है।

भारत ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि स्वतंत्र भारत एक ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि गुरुनानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ, उस करतार पुर कॉरिडोर का निर्माण मोदी के नेतृत्व में हुआ।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed