Loksabha Election 2024: हिसार में देवरानी-जेठानी और ससुर में होगी टक्कर, इनेलो ने की तीन सीटों की घोषणा की

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ : Loksabha Election 2024: हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट प्रदेश में सबसे दिलचस्प सीट हो गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने वीरवार को जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में सुनैना चौटाला को हिसार से चुनाव मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से रणजीत सिंह चौटाला और जननायक जनता पार्टी (जजपा) की ओर से नैना चौटाला को पहले ही प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। इस सीट पर अब केवल कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार है।

एक बुजुर्ग तथा दो बहुएं मैदान में

हिसार के चुनावी रण में चौटाला परिवार के एक बुजुर्ग तथा दो बहुएं मैदान में आ गए हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल के चार पुत्र हैं। ओमप्रकाश चौटाला, रणजीत चौटाला, प्रताप चौटाला व जगदीश चौटाला। ओमप्रकाश चौटाला इनेलो की कमान संभाल रहे हैं। रणजीत सिंह भाजपा में हैं। प्रताप चौटाला के बेटे रवि की पत्नी सुनैना चौटाला भी इनेलो में हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन अलग होने के बाद भाजपा ने रणजीत सिंह को तो जजपा ने नैना चौटाला को टिकट दिया है। वीरवार को इनेलो ने यहां से सुनैना को उतारकर चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है।

तीन सीटों की घोषणा

इनेलो द्वारा अभी तक केवल सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान ही प्रत्याशियों का एलान किया जाता रहा है। वीरवार को इनेलो के सचिव नछत्र सिंह की तरफ से चंडीगढ़ में अधिकारिक सूची जारी करके कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अभय सिंह चौटाला, हिसार से सुनैना चौटाला तथा अंबाला सीट से गुरप्रीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पेशे से वकील हैं और मजहबी सिख वाल्मिकी समुदाय से संबंध रखते हैं। अंबाला सिख बहुल संसदीय क्षेत्र है और पहली बार किसी पार्टी द्वारा सिख समुदाय से किसी व्यक्ति को टिकट दी गई है। कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला खुद मैदान में हैं।

सात सीटों के लिए इनेलो उम्मीदवारों की घोषणा 22 को

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि शेष सात लोकसभा सीटों के लिए 22 अप्रैल को उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल और आम आदमी पार्टी के डा. सुशील गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि फसल की कटाई और मंडी में अनाज की बोरी ढोने का दिखावा करने से कोई किसान और मजदूर का हितैषी नहीं बनता। सभी को पता है कि वे बहुत बड़े पूंजीपति हैं। यह नौटंकी सिर्फ गरीब और भोले भाले किसान और मजदूर के वोट लेने के लिए की जा रही है। किसान आंदोलन के समय दोनों कहां थे? गुप्ता छह साल राज्यसभा के सदस्य रहे, लेकिन वहां उन्होंने एक बार भी किसानों का मुद्दा नहीं उठाया।

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: रिपोर्ट में कई दिग्गज कांग्रेसी होंगे बाहर, छह नए चेहरे तैयार, ये है संभावित प्रत्याशी

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: नवीन जिंदल ने कंधे पर उठाकर ट्रक में रखीं बोरियां, सुशील गुप्ता ने ई-रिक्शा में किया प्रचार

इसे भी पढ़ें: Kisan Andolan: हरियाणा की इन सात सीटों पर किसान आंदोलन की दिखेगी तपिश, भाजपा-जजपा नेताओं का कर रहे खुलकर विरोध

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: चंडीगढ़ के युवा कांग्रेस नेता ने 24 घंटे में दो बार मारी पलटी, जानें पूरी कहानी

Tag-Loksabha Election 2024, Haryana News,  Hisar Loksabh Election 2024, INLD announces seats, Sunaina Chautala

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed