PM Modi In Haryana: पीएम मोदी बोले- इंडी गठबंधन के चारों खाने चित, हरियाणा यानी हिम्मत और हौसला

PM Modi In Haryana

नरेन्द्र सहारण, अंबाला। PM Modi In Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा पहुंच गए हैं। सबसे पहले वह अंबाला में पहुंचे। यहां पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें फसल का गुच्छा दिया। इसके बाद पीएम ने रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं से, किसानों से, युवाओं से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को केवल वोट से मतलब है। दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाड़ू वाला चोर है।

पीएम बोले- पूरे हरियाणा को राम राम

 

पीएम मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। मां अंबिका, माता मनसा देवी की भूमि, अंबाला की धरती से पूरे हरियाणा को राम राम। हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ है धाकड़। मोदी ने तो कई सालों तक हरियाणा की रोटी खाई है। हरियाणा की तरह ही मोदी ने दस साल तक सरकार भी धाकड़ चलाई है।

पीएम ने रतन लाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अंबाला के आसमान में राफेल जब उडता है तो आपको गर्व होता है कि नहीं। साथियों आज मैं आपसे अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं आपका बहुत बहुत आभारी हूं। हमारे रतन लाल कटारिया की बरसी है। मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं।

कांग्रेस को जनता ने पटखनी दी: मोदी

उन्होंने कहा कि भाइयो और बहनों चार जून में अब सिर्फ 17 दिन बचे हैं, चार चरणों के चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन मैं उनके सारे साथी दल चार चरण में चारों खाने चित हो चुके हैं। इंडी वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वह राज्य है जिसकी रगो में देश भक्ति है। देश विरोधी ताकतों को हरियाणा अच्छी तरह जानता है। पहचानता है। इसलिए हरियाणा का गांव-गांव, घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार।

कांग्रेस ने हमारे पूर्व सैनिकों के साथ भी विश्वासघात किया: मोदी

 

उन्होंने कहा कि आज भारत दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है। साथियों कांग्रेस ने हमारे पूर्व सैनिकों के साथ भी विश्वासघात किया। चार दशक तक कांग्रेस पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाती रही। जब 2013 में उनको लगा मोदी एक चुनौती बन गया तो उन्होंने जाते जाते वन रैंक वन पेंशन के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया। अब वह इस कागज को लेकर गए। राज्यों में जाकर वह सैनिकों के सम्मेलन करते थे, कागज दिखाते थे। इनकी झूठ बोलने की इतनी आदत है कि बड़े-बड़े पत्रकार भी भ्रम में रहते हैं। जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया तो मोदी ने डंके की चोट पर वन रैंक वन पेंशन का वायदा पूरा किया। गांव-गांव में पूर्व सैनिक परिवारों को बताइए कि कांग्रेस कितना झूठ बोलती है। उन्होंने 500 करोड़ का खेल खेला था, अब तक वन रैंक वन पेंशन में एक लाख 20 करोड़ रुपया हर परिवार तक पहुंच चुका है।

कांग्रेस को केवल वोट से मतलब है: मोदी

 

PM ने कहा कि आज हरियाणा के किसानों की फसलों को देश की सरकार विदेश में लेकर जा रही है। आज वह सुपर फूड बन चुका है। ये हरियाणा, राजस्थान के किसानों के लिए सरकार बड़ा अवसर लेकर आई है। हम दो साल से ज्यादा गोडाउन बनाने पर काम कर रहे हैं। देश में अनाज के भंडारण की दिशा में काम कर रहे हैं। आने वाले समय में आलू, प्याज, टमाटर पैदा करने वाले किसानों के लिए हम कलस्टर बनाने जा रहे हैं। साथियों खेलों की दुनिया में आज हरियाणा का इतना नाम है तो उसके पीछे हमारी बेटियों की ताकत है। मोदी ने बेटियों के लिए सैनिक स्कूलों के भी दरवाजे खोल दिए है। अब एनडीए के लिए महिलाओं का पहला बैच ट्रेनिंग ले रहा है, उसमें बड़ी संख्या में हरियाणा की बेटिया हैं। कांग्रेस को महिलाओं से, किसानों से, युवाओं से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को केवल वोट से मतलब है। दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाड़ू वाला चोर है।

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed