लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, नाबालिग भांजे ने मामा-मामी की मारी गोली, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस गोलीकांड में मृतक का बेटा भी गोली लगने से घायल हो गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला हमलावर मृतक राजेन्द्र सिंह का रिश्ते में भांजा बताया जा रहा है।

घटना इंदिरा नगर के तकरोही चौकी के अंतर्गत सेक्टर बी की बताई जा रही है। यहां रात 9 बजे के करीब पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी। गोलीकांड में कुल 3 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे श्रवण सिंह को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि कुल 3 लोगों को गोली मारी गई थी। जिसमें राजेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी सरोज सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। गोलीकांड में मृतक राजेंद्र सिंह का बेटा श्रवण गोली लगने से गंभीर घायल हो गया है। फिलहाल घायल श्रवण का ईलाज चल रहा है। इसके साथ ही डीसीपी उत्तरी ने बताया कि इस हत्याकांड को मृतक राजेन्द्र सिंह के 17 वर्षीय भांजे ने अंजाम दिया है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है।

हत्या के पीछे आपसी कलह बया जा रहा

इस वारदात में घर में साथ रह रहे 17 वर्षीय भांजे ने अपने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे आपसी कलह की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मामला अपने भांजे से गाली-गलौज करते थे। घटना से पहले वो ड्रिंक किए हुए थे और गाली दे रहे थे।

मृतक के छोटे भाई जगत पाल सिंह ने बताया कि उनके बीच एक हफ्ते पहले भी लड़ाई हुई थी, जिसका निपटारा पुलिस चौकी पर किया गया था और मंगलवार को भी आपसी विवाद और गाली गलौज हुई जिसके कारण भांजे ने अपने मामा-मामी और ममेरे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मामा और मामी की मौत हो गई। वहीं ममेरे भाई के हाथ में गोली लग गई जोकि खतरे से बाहर है।

बहन से हुई थी बहस

जगतपाल की पत्नी तारा ने बताया, राजेंद्र अपने भतीजे अनिल को अक्सर अपने साथ शराब पीने के लिए ले जाते थे। कई बार भाभी सरोज और मैंने मना किया लेकिन नहीं माने। रोज की तरह मंगलवार को भी शराब पीकर लौटने के बाद विवाद कर रहे थे। तभी बहन पुष्पा से बहस शुरू हो गई। हम लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन भांजे अभिषेक ने अचानक गोली चल दी।

मायके में रहती है बहन

बहन पुष्पा अपना ससुराल छोड़कर मायके में ही भाई राजवीर के साथ रहती है। राजवीर लोहिया अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता है। राजवीर ही बहन और भांजे का खर्चा उठाता है। घटना के वक्त राजवीर भी वहीं मौजूद था, फायरिंग में उसके हाथ में गोली लगी है। मकान उनका पुस्तैनी है। जहां पर अलग-अलग कमरे में सभी रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद, एकेडमी बुलाया गया; पुणे कलेक्टर पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप

यह भी पढ़ेंः पहली शादी रहते हुए दूसरी शादी करने वाली महिला और उसके नए पति को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed