कुरुक्षेत्र में गाय के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, पड़ोसियों ने बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी किया हमला; देखें वीडियो

नरेन्द्र सहारण, कुरुक्षेत्र: न्यू कालोनी में गाय के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुई। 65 गुरदीप कौर निर्माणाधीन मकान के आगे मिट्टी फैला रही गायों को हटाने गई थी। महिला अपने घर के गेट के बाहर खड़ी थी। तभी 3 गाय वहां आईं। उसने वाइपर से गायों को भगाने का प्रयास किया तो उस पर एक गाय ने हमला कर दिया। गाय पैरों से महिला को कुचलती रही और मुंह से नोचती रही। जिसमें एक ने महिला को सींगों से पटकने के साथ पैरों से रौंदा। पड़ोसियों ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी गाय ने हमला बोल दिया। लोगों ने पत्थरों और पानी डालकर गाय को भगाया।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। गाय के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष नजर आया।

कुरुक्षेत्र में घर के बाहर ही गाय ने महिला पर हमला किया। - Dainik Bhaskar

अगले महीने बेटे के पास कनाडा जाना था

जब गुरदीप कौर को उठाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गुरदीप कौर के पति 70 वर्षीय विरेंद्र सिंह ने बताया कि मकान का निर्माण कार्य पूरा होते ही अगले महीने बेटे जगजीत के पास कनाडा जाना था। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद की टीम गाय को पकड़कर ले गई और गोशाला में छोड़ा। गाय ने घटना के कुछ देर बाद बछड़े को भी जन्म दिया है।

महिला को पैरों से रौंदती गाय और पास में खड़ी 2 गोवंश।

गली में आई थीं 3 गाय, एक ने किया हमला

 

घुटनों में परेशानी के चलते बुजुर्ग महिला छड़ी के सहारे बाहर गेट तक आई थी। इसी दौरान गली में आईं 3 गाय में से एक ने महिला पर हमला कर दिया। गाय की टक्कर से बुजुर्ग गली में गिर गई। इसके बाद गाय सींगों से महिला को पटकती रहती। इससे महिला बेसुध हो गई। शरीर से खून निकले लगा, लेकिन गाय इसके बाद भी महिला को पैरों से रौंदती रही। लोग महिला को छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन गाय ने हमला करना जारी रखी। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक महिला गुरदीप कौर की फाइल फोटो।

इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि हर तीसरे दिन पशुओं की वजह से कोई ना कोई हादसा होता है, लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता।

पौन घंटे बाद जाम खुलवाया

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शाम के समय शहर के ब्रह्मा चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन पर करीब पौन घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो लावारिस पशुओं को सीएम आवास ले जाकर बांध देंगे।

 

यह भी पढ़ेंः सूखे में किसानों का संकट मोचक बनी योगी सरकार, बीजों पर दे रही अनुदान, ऐसे उठाएं लाभ

यह भी पढ़ेंः  कारगिल में मोदी बोले-अग्निवीर का मकसद सेना को युवा बनाना, विपक्ष और पाकिस्तान पर साधा निशाना

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed