Jaunpur News: जौनपुर में शादी समारोह से लौट रही महिलाओं से लूट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Two accused of robbery arrested in Jaunpur

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में परिवार से असलहे के बल पर लूट करने वाले युवक और सोनार को बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर रेलवे फाटक के पास जेवरात के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लखनीपुर रेलवे फाटक के पास से दो सोने की चेन, दो सोने के लॉकेट, एक तमंचा, एक मोटरसाइकिल के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बक्शा के धनियामऊ निवासी वशिष्ठ नारायण मिश्रा 13 जुलाई को परिवार के सदस्यों के साथ रात को ग्राम कोहड़ा थाना मछलीशहर से शादी में शामिल होने के बाद कार धनियामऊ लौट रहे थे। सीहीपुर पुल के नीचे बाइक से तीन अज्ञातों ने गाड़ी रोकवाकर असलहा दिखाते हुए परिजनों से सोने की अंगूठी, चेन व गले का हार लूट लिया था। बक्शा थाना में मुकदमा कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

लखनीपुर रेलवे फाटक के पास से बदमाश गिरफ्तार

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बक्शा उदय प्रताप सिंह, अटल बिहारी मिश्र, माधव सिंह, सत्येंद्र चौहान, बाल मुकुंद के साथ लखनीपुर रेलवे फाटक के पास धर्मेंद्र गौड़ निवासी कोटिला बेलवार थाना सुजानगंज व सोना खरीदारी करने वाले सुनार सुनील सोनी निवासी बेलवार को सोना खरीदते गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास लूट का सामान बरामद किया है।

पीड़ित द्वारा सामान की पहचान कराई गई

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लूट का मुखिया मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पीड़ित द्वारा सामान की पहचान कराई गई है। अरविंद केवट और सुरेंद्र गौड़ की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जौनपुर में बेसमेंट का अनधिकृत उपयोग गंभीर समस्या, सरकार की गाइडलाइन्स का उल्लंघन जारी

You may have missed