Manu Bhaker: क्या सच में मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की होगी शादी ? शूटर के पिता ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ । Manu Bhaker Marrying Neeraj Chopra: पेरिस ओलिंपिक में पदक जीतने के बाद सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ है, जिसमें मनु भाकर और नीरज चोपड़ा एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, मनु भाकर की मां और नीरज के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों को साथ देखकर लोगों ने नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी की बात शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की शादी करने को लेकर कई पोस्ट शेयर किए। दोनों के फैन्स ने दोनों की जोड़ी को लाजवाब करार भी दिया। अब दोनों की शादी की अफवाहों के बीच मनु भाकर के पिता इन खबरों को गलत बताया। एक रिपोर्ट के अनुसार मनु के पिता ने सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को गलत बताया। मनु के पिता राम किशन ने इस बारे में कहा कि मनु अभी बहुत छोटी है.. उसकी शादी की उम्र भी नहीं है, अभी इस बारे में सोचा भी नहीं है। ”

वीडियो वायरल

पेरिस ओलिंपिक में शूटर 22 वर्षीय मनु भाकर की मां सुमेधा और 26 वर्षीय जेवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मां सुमेधा नीरज का हाथ पकड़कर अपने सिर पर रखती नजर आ रही हैं। सुमेधा को नीरज से यह कहते सुना जा सकता है कि सिल्वर से निराश नहीं होना है। इससे ज्यादा मेहनत करना है।

सुमेधा ने कहा कि मेरी बेटी की तरह खेल छोड़ने के बारे में मत सोचना। अभी आपमें बहुत खेल बाकी है। वीडियो में दिख रहा वाकया सोमवार को पेरिस ओलिंपिक गेम्स विलेज का है। इस वीडियो पर मनु के पिता रामकिशन भाकर ने बताया, दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। सुमेधा ने नीरज से कहा कि और मेहनत करनी है। वीडियो में सुमेधा बात करते हुए थोड़ी भावुक नजर आ रही हैं। नीरज भी सुमेधा के सिर पर हाथ रखकर हां में सिर हिला देते हैं। इस दौरान का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें नीरज और मनु भी खड़े होकर बात करते दिख रहे हैं।

नीरज चोपड़ा को बेटे की तरह मानती हैं

 

इसके अलावा राम किशन ने पत्नी और नीरज चोपड़ा के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि मनु की मां नीरज चोपड़ा को अपने बेटे की तरह मानती हैं। वहीं, नीरज चोपड़ा के चाचा ने भी स्थिति के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जिस तरह नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, पूरे देश को इसके बारे में पता चला। इसी तरह, जब वह शादी करेगा, तो सभी को पता चल जाएगा।

नीरज चोपड़ा मनु भाकर दोनों हरियाणा से हैं। मनु जहां इतिहास की सबसे सफल भारतीय महिला निशानेबाज हैं। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक में दो कांस्य जीता है। वहीं 26 साल के नीरज चोपड़ा भारत के जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) के स्टार हैं! नीरज चोपड़ा ने भारत को टोक्यो ओलिंपिक में एथलेटिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया था। इस बार पेरिस ओलंपिक में नीरज को सिल्वर मेडल मिला था। इसी के साथ नीरज लगातार 2 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले देश के तीसरे प्लेयर बन गए। मनु भाकर ने पहले 10 मीटर स्पर्धा में कांस्य मेडल जीतने का कमाल किया तो फिर इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी।

नीरज चोपड़ा सर्जरी करवाने जर्मनी रवाना

उधर, नीरज को लेकर जानकारी सामने आई है कि वह अब देरी से घर लौटेंगे। नीरज पेरिस से सीधे जर्मनी रवाना हो गए हैं। वह मेडिकल एडवाइज के बाद जर्मनी गए हैं। हर्निया की शिकायत के चलते मेडिकल एडवाइज के बाद उन्हें जर्मनी भेजा गया है। वहां उनकी सर्जरी भी हो सकती है।

ऐसे में करीब एक महीना तक नीरज चोपड़ा जर्मनी में रह सकते हैं। वहीं, पेरिस में मौजूद अन्य खिलाड़ी आज रात और कल दिन तक देश लौट रहे हैं।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed