Jammu Kashmir Assembly Election 2024 जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

jammu kashmir bjp frist list

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu and Kashmir Assembly Elections) के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Jammu Kashmir BJP Frist List) जारी कर दी है। रविवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है।

इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर भाजपा (Jammu Kashmir BJP) के भी कई सीनियर नेता मौजूद थे। इस लिस्ट में भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। पहले चरण के 15, दूसरे चरण के दस और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

भाजपा की इस लिस्ट में तीनों चरणों में आने वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होना है, जिसका पहला राउंड 18 सितंबर को होगा। इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 23 सितंबर और फिर तीसरे राउंड की 1 अक्टूबर को होगी। भाजपा की इस सूची में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को मौका नहीं मिला है। माना जा रहा है कि उन्हें शायद अगली सूची में जगह दी जाएगी।

शोपियां से जावेद अहमद कादरी को टिकट

भाजपा की लिस्ट में प्रमुख नामों में राजपोरा से अर्शिद भट हैं। वहीं शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी को मौका मिला है। अनंतनाग सीट से एडवोकेट सैयद वजाहत को टिकट मिला है। किश्तवाड़ सीट से शगुन परिहार को मौका दिया गा है। डोडा विधानसभा से गजय सिंह राणा भाजपा के कैंडिडेट होंगे। पंपोर विधानसभा से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी को भाजपा से टिकट मिला है।

बिजबेहरा सीट से सोफी युसूफ भाजपा के कैंडिडेट

बिजबेहरा सीट से सोफी युसूफ भाजपा के कैंडिडेट होंगे। इस सीट से महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ती रही हैं। इस बार पीडीपी से उनकी बेटी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है।भाजपा की इस पहली लिस्ट में तेजतर्रार नेता रविंद्र रैना का नाम भी शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि उनके नाम का ऐलान भी बाद में ही होगा। वह भी रविवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में मौजूद थे।आइए देखते हैं, किस सीट से कौन है उम्मीदवार…”,

क्रमांकसीट का नामउम्मीदवार का नाम
1.पाम्पोरइंजी. सैयद शौकत गयूर अंद्राबी
2.राजपोराअर्शीद भट
3.शोपियांजावेद अहमद कादरी
4.अनंतनाग पश्चिममोहम्मद रफीक वानी
5.अनंतनागसैयद वजाहत
6.श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरासोफी युसूफ
7.अनंतनाग पूर्ववीर सराफ
8.इन्दरवलतारिक कीन
9.किश्तवाड़शगुन परिहार (महिला)
10.पाडेर-नागसेनीसुनील शर्मा
11.भदरवाहदलीप सिंह परिहार
12.डोडागजय सिंह राणा
13.डोडा पश्चिमशक्तिराज परिहार
14.रामबनराकेश ठाकुर
15.बनिहालसलीम भट्ट
16.हब्बाकदलअशोक भट्ट
17.गुलाबगढ़ (एसटी आरक्षित)मोहम्मद अकरम चौधरी
18.रियासीकुलदीप राज दुबे
19.श्रीमाता वैष्णो देवीरोहित दुबे
20.कालाकोट-सुंदरबनीठाकुर रणधीर सिंह
21.बुधल (एसटी आरक्षित)चौधरी जुल्फिकार अली
22.थन्नामंडी (एसटी आरक्षित)मोहम्मद इकबाल मलिक
23.सुरनकोट (एसटी आरक्षित)सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी
24.पुंछ हवेलीचौधरी अब्दुल गनी
25.मेंढरमुर्तजा खान
26.ऊधमपुर पश्चिमपवन गुप्ता
27.चिनानीबलवंत सिंह मनकोटिया
28.रामनगर (एससी आरक्षित)सुनील भारद्वाज
29.बनीजीवनलाल
30.बिलावरसतीश शर्मा
31.बसोहलीदर्शन सिंह
32.जसरोटाराजीव जसरोटिया
33.हीरानगरविजय कुमार शर्मा
34.रामगढ़ (एससी आरक्षित)डॉ. देविंदर कुमार मणियाल
35.सांबासुरजीत सिंह सलाथिया
36.विजयपुरचंद्रप्रकाश गंगा
37.सुचेतगढ़ (एससी आरक्षित)धारू राम भगत
38.आरएस पुरा-जम्मू साउथनरिंदर सिंह रैना
39.जम्मू पूर्वयुद्धवीर सेठी
40.नगरोटादेविंदर सिंह राणा
41.जम्मू-पश्चिमअरविंद गुप्ता
42.जम्मू उत्तरशाम लाल शर्मा
43.अखनूर (एससी आरक्षित)मोहन लाल भगत
44.छंबराजीव शर्मा

यह  भी पढ़ें- हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले मतदान की तिथि को लेकर भाजपा-कांग्रेस में मचा घमासान

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed