UP News: सीएम योगी ने चेताया, कहा- बांग्लादेश से सीख लें… बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे

आगरा, बीएनएम न्यूजः आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। वे तय समय पर ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि आगरा के कण कण में कन्हैया का वास है। यहां कला है, आस्था है, समर्पण है, विश्वास है। ये ही राष्ट्र निष्ठा बढ़ाती है।
सीएम योगी ने कहा कि समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा। दुर्गादास राठौर का यही संकल्प था। सबसे बड़ी सत्ता के सामने जमींदारों के लिए घुटने टेक दिए थे। उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है। दुर्गादास का नाम मारवाड़, एमपी में अमर हैं।

हमें महापुरुषों का नाम याद रखना होगा। विधायक डॉ. धर्मेश आये थे, 13 को आना था, पर अब आ पाया। 10 साल से मूर्ति मेरा इंतजार कर रही थी। जिस दिन कृष्ण आए, उस दिन लोकार्पण हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश से सबक सीखिए, एक रहना है। बंटना नहीं है। बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

पूजनीय हैं राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर

योगी ने कहा- बहुत सारे लोगों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था, लेकिन आज हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी का नाम ले रहे हैं। एक बार राजस्थान जाइए, देखिए उनकी पूजा होती है। जोधपुर में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है। मैं इसी श्रद्धा के भाव को मजबूत करने के लिए आया हूं।

 मौत से देश का कल्याण हो

CM ने कहा- रामप्रसाद बिस्मिल को जब फांसी दी जा रही थी। तब उनसे पूछा गया कि अंतिम अभिलाषा हो तो बताइए। तब बिस्मिल जी ने कहा- इस भारत वर्ष में सौ बार मेरा जन्म हो और मौत का कारण सदा ही देश उपकार कर्म हो। बार-बार इस हिंदुस्तान की धरती पर जन्म लूं।

औरंगजेब दुष्ट था, चालबाज था

योगी ने कहा- हम इतिहास जानते हैं। कुछ तो औरंगजेब का इस आगरा से संबंध था। इसी आगरा में हिंदवी पद बादशाही के महानायक छत्रपति शिवाजी ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे। हिंदुस्तान पर तुझे कब्जा नहीं करने देंगे।

राजस्थान में महाराजा जशवंत सिंह इस मोर्चे को संभाल रहे थे। महाराजा के महत्वपूर्ण सेनापति राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर थे। औरंगजेब ने कई बार कोशिश की, लेकिन कब्जा नहीं कर पाया। क्योंकि, जहां राष्ट्रवादी राठौर जैसे वीर हों, वहां कैसे कोई विदेशी आक्रांता कब्जा कर सकता है।

यही हुआ भी, लेकिन औरंगजेब दुष्ट था, चालबाज था। उसने एक चाल चली। महाराजा दशरथ सिंह से संधि कर ली। उसने कहा कि हम जोधपुर रियासत में कुछ नहीं करेंगे। आप हमारा सहयोग कीजिए। उसने लालच दिया और कहा कि अफगानी हिंदुस्तान पर कब्जा करने जा रहे हैं। आपको मोर्चा संभालाना पड़ेगा। वो धोखे से ले गया और उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः सपा ने किया था हमला, तब चुप रही कांग्रेस, गेस्टहाउस कांड को लेकर मायावती ने फिर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- स्वाती सिंह ने राहुल गांधी पर जातिगत राजनीति और सत्ता की भूख का लगाया आरोप

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed