लखनऊ में पत्नी के प्रेमी की कार को रौंदा, 5 किमी तक किया पीछा, जानें- पूरी कहानी

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः लखनऊ में पत्नी के प्रेमी को जान से मारने की नीयत से पिकअप ड्राइवर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। वह 5 किमी से कार का पीछा कर रहा था। रहीमाबाद रेलवे क्रासिंग बंद था, कार वहां खड़ी थी। वह तेजी से आया और सीधे कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी की कार बंद क्रासिंग को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। हादसे में क्रासिंग के पास खड़े लोग भी चपेट में आ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना में कुल 7 लोग घायल हैं। पूरा मामला मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद क्रासिंग का है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 7 घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा। कार में सवार 3 लोगों के अलावा 4 अन्य भी घायल हुए हैं। घायलों में रहीमाबाद थाने पर तैनात एक सिपाही भी शामिल है।

गनीमत रही की हादसे के दौरान ट्रेन नहीं पहुंची। क्रासिंग के टूटते ही सिग्नल लाल हो गया और ट्रेन पहले ही रुक गई। पिकअप ड्राइवर कार में बैठे लोगों को मारने की नीयत से 5 किमी दूर से पीछा करते हुए आ रहा था।

परिवार के साथ घर जा रहे थे महेंद्र

रहीमाबाद के जुगराज के रहने वाले महेंद्र सिंह अपनी पत्नी सोनी सिंह और दोस्त मोनू सिंह के साथ कार से घर जा रहे थे। रहीमाबाद क्रासिंग बंद होने के कारण रुक गए। तभी अनीपुर गांव का रहने वाला विनय अपनी पिकअप से तेज रफ्तार में आया और टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया, विनय की पत्नी रही सोनी अब महेंद्र के पास चली गई थी। इससे विनय महेंद्र से दुश्मनी रखने लगा था। जान से मारने की नीयत ने उसने कार में टक्कर मारी। विनय पूरी प्लानिंग के साथ पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था।

खुद को मार चुका है गोली

एक महीने पहले विनय ने महेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि विनय ने अपने हाथ पर खुद ही गोली मारी थी। महेंद्र को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस को गुमराह करने के कारण जेल भी भेजा गया था। इसके बाद से वह महेंद्र और उसके परिवार से जलन रखने लगा था।

विनय को छोड़ महेंद्र से साथ रहने लगी

ग्रामीणों ने बताया- सोनी ने पहले विनय से प्रेम विवाह किया था। बाद में वह महेंद्र के साथ रहने लगी। महेंद्र रहीमाबाद कृषि फार्म में नौकरी करता है। विनय पिकअप चलाता है और महेंद्र सरकारी नौकरी करता है।

इसी के चलते विनय का साथ छोड़कर सोनी, महेद्र के साथ रहने लगी। जब इस बारे विनय को पता चला तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। करीब दो साल से विनय और महेंद्र के बीच कोई न कोई विवाद बना रहता है।

विनय और महेंद्र पहले थे दोस्त

ग्रामीणों ने बताया, महेंद्र का एक घर लखनऊ में भी है, लेकिन वह सोनी के साथ उसके ही गांव जुगराज में रहता है। विनय और महेंद्र पहले दोस्त थे। विनय और सोनी की शादी के बाद अक्सर महेंद्र घर आता-जाता रहता था। इसी बीच सोनी को महेंद्र से प्रेम हो गया। वह विनय को छोड़कर महेंद्र के साथ रहने लगी।

यह भी पढ़ेंः बरसठी में भाजपा नेता मनोज सिंह के गनर ने खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल में मौत

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed