Haryana Election 2024: इनेलो ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, ओपी चौटाला, अभय और रामपाल संभालेंगे कमान

नरेन्द सहारण, चंडीगढ़। Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बाद इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनेलो ने इस सूची में 40 प्रमुख पार्टी नेताओं को शामिल किया है और इसे हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा है।

इनेलो के प्रमुख स्टार प्रचारकों में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा शामिल हैं। इन तीन नेताओं को पार्टी के शीर्ष स्टार प्रचारक माना गया है।

सूची में ये नाम हैं शामिल

सार्वजनिक की गई सूची में अन्य प्रमुख नामों में प्रकाश भारती, नरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी, बलवंत मायना, रेखा राणा, राज सिंह मोर, सुनील लांबा, सीताराम, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, कमल नागपाल, राम कुमार रोड़, महेंद्र सिंह चौहान, जगतार सिंह संधू, पिरथी नंबरदार, रणवीर सिंह मंदोला, धर्मपाल ओबरा, ओम प्रकाश गोरा, और रामफल कुंडू शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त कांता चौटाला, करण सिंह चौटाला, अर्जुन सिंह चौटाला, रवि चौटाला, जय कुमार पंवार, जाहिद खान, ओम प्रकाश गोयल, फूल सिंह रोड़, सुमित्रा देवी, प्रदीप सिन्हा, प्रताप सिंह गुज्जर, सतबीर सैनी, जय प्रकाश कंबोज, जसवीर जस्सा, भूपेंद्र सिंह, सुबान खान, यशवीर राणा, और डॉ. राजपाल यादव को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।

एक चरण में होगा मतदान

 

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। मतदान 5 अक्टूबर को होगा, और परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले मतदान की तारीख 1 अक्टूबर और मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इन तारीखों में बदलाव कर दिया।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed