इस हसीना के चक्कर में तीन IPS अधिकारी हुए सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Kandabri Jethwani

मुंबई, बीएनएम न्यूजः आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को अलग-अलग आदेश जारी कर तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसमें डीजी रैंक के एक अधिकारी भी शामिल हैं। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के इन अधिकारियों पर मुंबई की एक अभिनेत्री व मॉडल कादंबरी जेठवानी को उसके खिलाफ दर्ज मामले में उचित जांच के बिना जल्दबाजी में गिरफ्तार करने और परेशान करने में संलिप्तता का आरोप है।

इन 3 IPS अधिकारियों को गिया निलंबित

एक सरकारी आदेश के मुताबिक, पूर्व खुफिया प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु (महानिदेशक रैंक) को निलंबित किया गया है। विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा (महानिरीक्षक रैंक) और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (पुलिस अधीक्षक रैंक) को अभिनेत्री जेठवानी के उत्पीड़न में उनकी भूमिका का खुलासा होने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने अभिनेत्री को दी धमकी

अभिनेत्री कांदबरी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मुंबई में निगम के एक शीर्ष अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अभिनेत्री को इस साल की शुरुआत में पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार के दौरान पार्टी के एक नेता को उस शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

Kadambari Jethwani arrest

अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का आदेश

आरोप है कि तत्कालीन खुफिया प्रमुख ने दो अन्य अधिकारियों को अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, हालांकि उस तारीख तक उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ था। सरकारी आदेश के मुताबिक, रिकॉर्ड के अनुसार अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी के खिलाफ FIR दो फरवरी को सुबह 6:30 बजे दर्ज की गई थी, जबकि अंजनेयुलु ने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले 31 जनवरी को ही कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी को निर्देश दिए थे।

दर्ज किया गया झूठा केस- अभिनेत्री

अभिनेत्री ने हाल ही में कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और उन्हें परेशान किया गया।

 क्या है मामला?

फरवरी महीने में वाईएसआर कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता और फिल्ममेकर विद्यासागर ने अभिनेत्री  कादंबरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। हालांकि, केस 2 फरवरी को दर्ज हुआ, लेकिन अभिनेत्री को 31 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें जल्दबाजी में गिरफ्तार करके मुंबई से विजयवाड़ा ले जाया गया था और उन्हें बेल लेने तक का मौका भी नहीं मिला। बिना जांच के उन्हें 40 दिनों तक कस्टडी में रखा है। साथ ही उनके माता-पिता को भी परेशान किया।

कौन हैं कादंबरी जेठवानी?

गुजरात में जन्मीं कादंबरी जेठवानी के पिता मर्चेंट नेवी ऑफिसर और मां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में मैनेजर हैं। क्लास में टॉपर रहीं कादंबरी ने श्रीमती एनएचएल म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। हालांकि, डॉक्टर बनने की राह छोड़ वह एक्ट्रेस बन गईं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म सड्डा अड्डा से डेब्यू किया था। वह साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ेंः दुल्हन बनने जा रही हैं कंगना रनौत, कहा- सांसदी के इसी कार्यकाल में करेंगी शादी, बाद में करने का फायदा नहीं

यह भी पढ़ेंः ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर आराध्या को चूमा तो वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- मां से सुंदर तो बेटी लग रही

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed