Rewari News: मंगेतर के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, होनी थी शादी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अजय और उसकी मंगेतर मुस्कान। - फाइल फोटो

नरेन्द्र सहारण, रेवाड़ी : Rewari News:आज की दुनिया में प्रेम के कई रूप देखने को मिलते हैं। प्रेम का बर्बर रूप रेवाड़ी में देखने को मिला। यहां एक युवक का शव मंगेतर के घर से बरामद मिला है। वह मंगेतर से मिलने के लिए उसके घर गया था। इसके बाद युवक का शव स्स्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ने सुसाइड करने की धमकी देकर उसे दिल्ली से अपने घर बुलाया था। प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले ही शादी कर चुके

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाले अजय कुमार (27) अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। अजय दिल्ली में ही एक कंपनी की टैक्सी चलाता था। परिवार के मुताबिक, अजय का कुछ समय पहले रेवाड़ी के गांव नारायणपुर आकेड़ा में रहने वाली लड़की मुस्कान से अफेयर हो गया।

मुस्कान मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। अजय का लड़की के घर आना जाना था और दोनों ने वरमाला पहनाकर घर पर शादी भी कर ली थी। जब परिवार को इसके बारे में पता चला तो वह भी दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए।

11 नवंबर को होनी थी शादी

सामाजिक तौर पर पूरे रीति रिवाज के साथ अजय और मुस्कान की शादी 11 नवंबर को होनी थी। अजय की बहन सविता कुमारी का आरोप है कि मुस्कान का किसी अन्य लड़के के साथ चक्कर चल रहा था। उसने भाई अजय से नाता तोड़ने के लिए उसे घर बुलाया। नहीं आने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी थी।

सविता ने बताया कि शनिवार को अजय मुस्कान से मिलने के लिए उसके गांव आकेड़ा गया था, लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद अजय की तलाश शुरू की गई। परिजन रविवार को अजय को तलाशते हुए आकेड़ा पहुंचे, जहां अजय का शव फंदे पर लटका हुआ था और वहां से मुस्कान गायब थी। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लड़की के बयान के बाद हत्या का शक हुआ

मृतक की बहन ने बताया कि जब परिजन रेवाड़ी के आकेड़ा गांव पहुंचे तो उन्होंने आसपास रहने वालों से पता किया। वहां एक 8 साल की लड़की ने उन्हें बताया कि अजय को आरोपियों ने कमरे में बंद कर रखा था। वह उन लोगों से पानी मांग रहा था। उसे पानी पिलाया गया। इसके बाद वह हांफने लगा। बाद में उसे लड़की और एक लड़का उसे अस्पताल भी लेकर गए। कुछ समय बाद उसे लेकर घर आए और कमरे में वापस बंद कर दिया।

सेक्टर-6 थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed