मछलीशहर, भदोही, प्रयागराज सहित 72 जिलों में भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, जौनपुर में अभी जारी है मंथन

ajay singh bjp machhalishahar president

भाजपा मछ्लीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः  उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज रविवार को नए जिलाध्यक्षों और नए महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। यूपी में बीजेपी को 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष नियुक्त करने हैं, जिसमें से 26 पर रोक लगी। 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई। बाकी सभी घोषित कर दिए गए हैं। राजधानी लखनऊ में विजय मौर्य जिलाध्यक्ष बने हैं, जबकि आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष बने हैं, जिन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह का करीबी माना जाता है। वहीं, मछलीशहर से डा अजय कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, भदोही से दीपक मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में मेरठ से विवेक रस्तोगी, अमेठी से सुधांशु शुक्ला, फिरोजाबाद से सतीश दिवाकर, बुलंदशहर से विकास चौहान, हरदोई से अजीत सिंह बबन, कुशीनगर से दुर्गेश राय, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, रामपुर से हरीश गंगवार, कासगंज से नीरज शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जौनपुर में किस वर्ग और किस व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, इस पर पार्टी विचार कर रही है।

क्र. सं.जिलाजिलाध्यक्ष का नाम
1बुलंदशहरविकास चौहान
2कानपुर ग्रामीणउपेंद्र नाथ पासवान
3कानपुर देहातरेणुका सचान
4कानपुर महानगर दक्षिणशिवराम सिंह चौहान
5कानपुर महानगर उत्तरअनिल दीक्षित
6सोनभद्रनंदलाल गुप्ता
7प्रयागराज महानगरसंजय शुक्ला
8प्रयागराज यमुनापारराजेश शुक्ला
9प्रयागराज गंगापारनिर्मला पासवान
10गाजीपुरओम प्रकाश राय
11सुल्तानपुरसुशील त्रिपाठी
12मछलीशहरडॉ. अजय कुमार सिंह
13भदोहीदीपक मिश्रा
14प्रतापगढ़आशीष श्रीवास्तव
15गाजीपुरओमप्रकाश राजभर
16वाराणसी महानगर अध्यक्षप्रदीप अग्रहरि
17कासगंजनीरज शर्मा
18गोरखपुरजनार्दन तिवारी
19औरैयासर्वेश कठेरिया
20सुल्तानपुरसुशील त्रिपाठी
21हरदोईअजीत सिंह बब्बन
22उन्नावअनुराग अवस्थी
23अमेठीसुधांशु शुक्ला
24फर्रुखाबादफतेहचंद्र वर्मा
25बहराइचब्रजेश पांडेय (दूसरी बार)
26रामपुरहरीश गंगवार
27ललितपुरहरिश्चंद्र रावत
28इटावाअन्नू गुप्ता
29मथुरा महानगर अध्यक्षराजू यादव
30मथुरानिर्भय पांडेय
30इटावाअरुण कुमार गुप्ता
31मैनपुरीममता राजपूत
32लखनऊआनंद द्विवेदी
33बलरामपुररवि मिश्रा
34उन्नावअनुराग अवस्थी
35फिरोजाबाद महानगर अध्यक्षसतीश दिवाकर
36गौतम बुद्धनगरअभिषेक शर्मा
37नोएडामहेश चौहान
38लालगंजविनोद राजभर
39आजमगढ़ध्रुव सिंह
40गोरखपुर महानगर अध्यक्षदेवेश श्रीवास्तव
41गोरखपुरजनार्दन तिवारी
42रायबरेलीबुद्धि लाल
43लखनऊविजय मौर्या
44गाजियाबाद महानगर अध्यक्षमयंक गोयल
45कासगंजनीरज शर्मा
46मुरादाबाद महानगर अध्यक्षगिरीश भंडुला
47मुरादाबादआकाश पाल (दोबारा चुने गए)
48आगरा जिलाप्रशांत पोनिया
49आगरा महानगर अध्यक्षराजकुमार गुप्ता
50अमेठीसुधांशु शुक्ला
क्र. सं.जिलाजिलाध्यक्ष
51ललितपुरहरिश्चंद्र रावत
52गाजीपुरओमप्रकाश राय
53इटावाअन्नू गुप्ता
54श्रावस्तीमिश्रीलाल वर्मा
55बहराइचबृजेश पांडेय (दोबारा)
56बिजनौरभूपेंद्र सिंह चौहान ‘बॉबी’
57गोंडाअमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम
58संभलहरेंद्र चौधरी
59बुलंदशहरविकास चौहान
60मुजफ्फनगरसुधीर सैनी

मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह बने

लंबे समय से प्रतीक्षारत जिलाध्यक्षो की सूची रविवार को भाजपा संगठन ने जारी की। अपराह्न तीन बजे जौनपुर के मछलीशहर में संगठन ने पहले से महामंत्री रहे डॉ अजय सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया। सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर घोषणा होते ही डॉ अजय को बधाई देने वालों का ताँता लग गया।

डॉ अजय पिछले दो कार्यकाल से मछलीशहर संगठन में महामंत्री थे। डॉ अजय मूल रूप सेजलालपुर के कुकुड़ीपुर गांव के निवासी हैं। वह शहर स्थित टी डी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग से बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर रिटायर हुए हैं।

रविवार को सीहीपुर स्थित कार्यालय पर उनके नाम की घोषणा होते ही बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। सभी ने उन्हें माला पहना कर व बुके देकर उनका स्वागत किया। डॉ अजय ने कहा कि संगठन द्वारा उनके प्रति जो भरोसा जताया गया है, उसके लिए वे सभी वरिष्ठ जनों का आभार प्रकट करते हैं।

इस मौके पर इस मौके पर मुख्य अतिथि राबट्सगंज के विधायक भुसेश चौबे, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधयक दिनेश चौधरी, एम एल सी बृजेश सिंह प्रिंशु आदि मौजूद रहे।

You may have missed