अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के लिए गंगोत्री मित्र मंडल और पंच आश समिति ने किया अक्षत और दीपक वितरण
वृंदावन गार्डन (गाजियाबाद), BNM News। अयोध्या के नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम 22 जनवरी को विराजेंगे। उस दिन होने वाले भव्य उत्सव और अनुष्ठान की प्रतीक्षा पूरा देश कर रहा है। देश के लाखों मंदिरों में इस अवसर पर विशेष पूजा-अनुष्ठान आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर कार्यकर्ता अयोध्या से लाए गए श्रीराम मंदिर में पूजित अक्षत, दीपक और नवनिर्मित राम मंदिर की तस्वीर भेंटकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। लोगों से 22 जनवरी के बाद अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करने का आह्वान कर रहे हैं।
750 घरों में दीपक वितरित किए
इसी कड़ी में रविवार सुबह से शाम तक अयोध्या से आए हुए निमंत्रण पत्र, अक्षत और दीपक का वितरण गंगोत्री मित्र मंडल, पंच आस सेवार्थ समिति के सदस्यों और क्षेत्र के सहयोगियों के साथ राज बाग, वृंदावन गार्डन और रजनीगंधा अपार्टमेंट में घर-घर गली-गली जाकर किया। श्रीराम के काज में आम लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त रहा। इस दौरान लगभग 750 घरों में कुल दीपक वितरित किए गए। इस दौरान कुल 57 लोग मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था के लोगों ने भजन-कीर्तन गाते हुए 22 जनवरी के बाद आम लोगों से अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने की अपील की। इस ठंड में भी लोगों का भारी सहयोग मिला। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद रामनिवास बंसल का सहयोग सराहनीय रहा।
इसे भी पढ़ें: पंच आस सेवार्थ समिति ने किया जरूरतमंदों के लिए नए पुराने कपड़ों का वितरण
इनका रहा सहयोग
इस मौके पर गंगोत्री मित्र मंडल से जुड़े दिलीप जी, अशोक शर्मा, कमलेश जी, ललित जी, प्रवीण मिश्रा, संत कुमार मिश्रा, अमित कपूर, गुरमीत जी, निखिल जी और बिजेंदर भड़ाना मौजूद रहे। इसके अलावा पंच आश सेवार्थ समिति से प्रमोद कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, मनोज त्रिपाठी, शिव मोहन सेठ और अशोक कुमार का सहयोग रहा।
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित होगा। इसे लेकर अयोध्या में जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 7000 मेहमान शामिल होंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री, बॉलीवुड स्टार और साधु संत शामिल हैं।