थार के गांधी नाम से विख्यात और राजस्थान के किसानों के मसीहा दौलत राम सहारण की मनाई 100 वीं जयंती

नरेन्द्र सहारण, चुरू (राजस्थान)। आज राजस्थान के किसानों के मसीहा कहे जाने वाले और थार का गांधी कहे जाने वाले दौलतराम सहारण का जन्मदिन है। हालांकि, दौलतराम सहारण अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनका किसानों के लिए दिया गया जीवन हमेशा किसानों को याद रहेगा। दौलतराम सहारण राजस्थान के मंत्री रहे, उसके बाद केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। आइये जानते हैं उनके सफर के बारे में

आखिर कौन थे दौलतराम सहारण

 

राजस्थान किसान यूनियन के संस्थापक दौलतराम सहारण का जन्म 13 जनवरी 1924 को राजस्थान के चुरू जिले के पंचेरा गांव में हुआ था। दौलतराम सहारण ने अपनी पढ़ाई सरदारशहर से ही की थी। दौलतराम सहारण ने आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का भी साथ दिया था। दौलतराम सहारण गांधीवादी विचारों के थे, इसलिए उन्हें थार का गांधी भी कहा जाता हैं। दौलतराम राजस्थान के किसानों की आवाज हमेशा बुलंद रखते थे, इसलिए उन्हें किसानों का मसीहा भी कहा जाता हैं। जब दौलतराम सहारण 87 वर्ष के थे, तब 2 जुलाई 2011 को उनका निधन हो गया था।

किसान से कैबिनेट मंत्री का सफर ऐसे तय किया

\दौलतराम सहारण शुरुआत में किसानों के लिए संघर्ष करते थे, फिर उन्होंने गांधी का भारत की स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लिया। आजादी के लिए गांधी का साथ दिया। आजादी के बाद दौलतराम सहारण को चुरू कांग्रेस का महासचिव बनाया गया, फिर 1950 से 1957 तक चुरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया। 1957 से 1966 तक दौलतराम सहारण राजस्थान विधानसभा में कृषि मंत्री, पशु मंत्री और पंचायती राज मंत्री रहे थे। लगातार तीन बार दौलतराम सहारण डूंगरगढ़ विधानसभा से विधायक रहे थे।

कांग्रेस से इस्तीफा और जनता पार्टी से जुड़े

 

साल 1966 में दौलतराम सारण ने कुंभाराम आर्य, कमला बेनीवाल के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और राजस्थान जनता पार्टी के साथ जुड़ गए। दौलतराम सहारण को जनता पार्टी का महासचिव भी बनाया गया। 1967 से 1972 तक वे जनता पार्टी से विधायक बने, फिर जनता पार्टी को चौधरी चरण सिंह से जोड़ दिया। आपातकाल के दौरान 1975 में दौलतराम सारण को जेल में भी डाला गया था। इसके बाद 1977 में उन्होंने चुरू से लोकसभा सांसद का भी चुनाव जीत लिया, उसके बाद 1980 में दुबारा हुए लोकसभा चुनावों में भी दौलतराम सारण फिर से सांसद बन गए। 1989 से 1991 दौलतराम सहारण जनता दल से फिर से लोकसभा सांसद बने। प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के कार्यकाल में दौलतराम सारण को शहरी विकास मंत्री बनाया गया। दौलतराम सहारण ने बाल-विवाह, मृत्यु भोज जैसी प्रथाओं का घोर विरोध किया। राजस्थान के किसानों को एकत्र किया।

दौलत राम सहारण की जयंती मनाई

 

शनिवार को चूरू स्थित दौलत राम सहारण की समाधि पर एकत्रित अखिल भारतीय सहारण परिवार के सदस्यों ने उनकी जयंती मनाई। अखिल भारतीय सारण परिवार के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों ने उनके द्वारा दिखाए गए सब मार्ग पर चलने वह अमल करने की प्रेरणा लेते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद सभी वरिष्ठ जनों ने दौलत राम सहारण जी की प्रतिमा को पुष्प माला पहन कर उनकी जयंती मनाई।

You may have missed