Haryana News: हरियाणा के सरकारी कर्मियों के लिए जरूरी खबर, मुख्य सचिव ने जारी किया नोटिफिकेशन

नरेंद्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा में 15 जनवरी यानी सोमवार को आधे दिन (हाफ-डे) छुट्टी का ऐलान किया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी नोटिफिकेशन में हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के कर्मचारियों के लिए पब्लिक हॉली-डे के रूप में मनाया जाएगा।
कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
सरकार ने यह फैसला गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव को देखते हुए लिया है। इस अवसर पर चंडीगढ़ में ‘नगर कीर्तन’ का भी आयोजन किया गया है। इस दिन सभी कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश के दिन काम से छुट्टी करने की अनुमति है। लेकिन, नियोक्ता कर्मचारी को इस दिन काम करने के लिए कह सकता है, यदि कर्मचारी के कोई यथोचित कारण हों तो वह ऐसा करने से इंकार कर सकता है।
गुरु गोविंद सिंह ने मुगलों के साथ 14 युद्ध लड़े
15 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान नगर कीर्तन होगा। आइये अब आपको बताते हैं उनके जीवन के बारे में गुरु गोविंद सिंह सिखों के दसवें गुरु थे। पिता गुरु तेग बहादुर जी की मृत्यु के बाद 11 नवंबर, 1675 में वह गुरु बने। वह एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे। वर्ष 1699 में बैसाखी के दिन उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया तथा उन्हें गुरु रूप में सुशोभित किया। ‘बिचित्र नाटक’ को उनकी आत्मकथा माना जाता है। यही उनके जीवन के बारे में जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। यह ‘दसम ग्रंथ’ का एक भाग है। उन्होंने मुगलों तथा उनके सहयोगियों के साथ 14 युद्ध लड़े। धर्म के लिए समस्त परिवार का बलिदान दिया, जिसके लिए उन्हें ‘सरबंसदानी’ (सर्ववंशदानी) भी कहा जाता है।

